सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस के गाने मदिरापान को हर तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस गाने में AI इस्तेमाल की बात कही थी. इस पर अभी हाल में एक इवेंट में सलमान खान ने करारा जवाब भी दिया था. इस बीच मेकर्स ने अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ाते हुए गाने को बनाने की मजेदार झलक, एनर्जी और मेहनत को पेश करने वाला बिहाइंड द सीन (BTS) को रिलीज कर दिया है.
शेयर किए गए वीडियो में हम सलमान खान को अपने अंदाज में डांस फ्लोर पर सिग्नेचर स्वैग संग एनर्जेटिक मूव्स करते हुए देख सकते हैं. गाने में चित्रांगदा सिंह भी अपना चार्म और ग्रेस जोड़ती दिखाई दे रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस शूट के दौरान घुटने पर चोट लगने के बावजूद, अपने काम को पूरी जान लगाकर करती देखी जा सकती हैं. यह वीडियो दर्शकों को गाने के पीछे की गई कड़ी मेहनत की झलक दिखाता है जिसमें इंटेंस रिहर्सल्स से लेकर बहुत देर तक की जाने वाली सेट की तैयारी शामिल है, ताकि हर एक डांस सीक्वेंस कमाल का लगें.
हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज, समीर अंजान द्वारा लिखे बोल और जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी सैलेश की आवाज से सजा 'मदिरापान' गाना दर्शकों का रिलीज होते ही पसंदीदा बन गया है. गाने के मजेदार बीट्स और उसके सेलिब्रेशन वाले अंदाज ने म्यूजिक लवर्स के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है. वहीं BTS में फैंस गाने की मेकिंग के पीछे छुपी मेहनत, टीमवर्क और शूटिंग के कुछ यादगार पल देख सकते हैं.
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. जियो स्टूडियोज इसे पूरे भारत में और जी स्टूडियोज विदेशों में रिलीज कर रहा है. 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: मुंबई में किराये पर लिया था आधा कमरा, जेब खर्च के लिए सिगरेट-कपड़ों के ऐड कर लेता था ये लेखक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं