विज्ञापन

किस विटामिन की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां होती हैं?

कई बार हम बिना सोचे-समझे स्किन केयर की मदद से अपनी स्किन को ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उससे कुछ हो नहीं पाता है. अगर आप भी झाइयों से परेशान हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

किस विटामिन की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां होती हैं?
झाइयों को जड़ से खत्म करने के उपाय?
NDTV

क्या आपके भी चेहरे पर हल्के या गहरे भूरे रंग के धब्बे यानी झाइयां हो गई हैं? कई तरह के प्रोडक्ट्स और एक अच्छा स्किन केयर भी करके देख लिया, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं. क्या आप जानते हैं आपकी इस परेशानी का सॉल्यूशन शरीर में किसी विटामिन की कमी की वजह से हो सकता है? चलिए जानते हैं किस विटामिन की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां होती हैं और इससे बचने के लिए किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

झाइयां क्यों होती है | What Causes Pigmentation

नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन में छपी एक रिसर्च "Hyperpigmentation as a Primary Symptom of Vitamin B12 Deficiency: A Case Report" में बताया गया है कि विटामिन B12 की कमी का पहला लक्षण सिर्फ स्किन पर काले-भूरे धब्बे या हाइपरपिग्मेंटेशन भी हो सकता है.

विटामिन B12 की कमी क्यों होती है?  

  • खान-पान में कमी
  • आंतों की समस्याएं
  • पेट की समस्याएं
  • कुछ दवाएं

विटामिन B12 की कमी के लक्षण?

  • बॉडी में झनझनाहट
  • थकान
  • फोकस करने में कठिनाई
  • याददाश्त कमजोर होना
  • मूड खराब होना

विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं? 

  1. दही को विटामिन B12 से भरपूर माना जाता है. आप रोजाना एक कटोरी दही को डाइट में शामिल कर विटामिन B12 की कमी को दूर कर सकते हैं.
  2. विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए आप अंडे को ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में शामिल कर सकते हैं.
  3. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए फिश एक अच्छा ऑप्शन है. 
  4. अगर आप विटामिन B12 की कमी से परेशान हैं और चीज़ खाने के शौकीन हैं तो आप चीज़ को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  5. दूध के सेवन से भी विटामिन B12 की कमी को दूर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: गंजेपन का सता रहा है डर? आयुर्वेदाचार्य से जानें किचन में मौजूद इस सस्ती चीज से बालों को कैसे बनाएं मजबूत, घना और लंबा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pigmentation Causes, Jhaiyan Door Karene Ka Tareeka, Jhaiyan Hatane Ke Upay, Pigmentation Causes And Remedies, Pigmentation Door Karne Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com