विज्ञापन

पथरी से डैमेज हो गई किडनी? डॉक्टर ने बताई टॉप 3 ड्रिंक्स

डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर 3 ऐसी ड्रिंक्स शेयर की हैं, जिन्हें अगर आप अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो किडनी को हेल्दी रख सकते हैं. जानें कौन सी हैं वो 3 ड्रिंक्स.

पथरी से डैमेज हो गई किडनी? डॉक्टर ने बताई टॉप 3 ड्रिंक्स
किडनी को हेल्दी कैसे रखें?
NDTV

आज के समय में पथरी की समस्या काफी आम हो गई है. कई बार लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिसकी वजह से किडनी की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. सबसे पहले अगर आपको पथरी की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. दूसरा, अगर पथरी की वजह से किडनी कमज़ोर पड़ गई है, तो योग गुरु और लेखक हंसा योगेंद्र की बताई गईं इन 3 ड्रिंक्स को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें.

दरअसल डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर इन 3 ड्रिंक्स के बारे में बताया है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो 3 जादुई ड्रिंक्स जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती हैं.

यहां देखिए वीडियो...

चुकंदर और सेब स्मूदी

अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर हंसाजी बताती हैं कि चुकंदर में बीटेन होता है, जो एक उपयोगी फाइटोकेमिकल है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है और यह मूत्र की अम्लता को बढ़ाता है. वहीं, सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो किडनी की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए आपको 1 चुकंदर, 2 सेब, आधा नींबू का रस, आधा खीरा मिक्सर में डालना है और अच्छे से स्मूदी बनाकर पीना है.

सेब का सिरका पिएं

ऐप्पल साइडर विनेगर किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसमें पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड, एसिटिक एसिड और फॉस्फोरस किडनी में पथरी बनने से रोकने में मदद करता है. आप 1 गिलास पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं.

धनिया का रस

धनिया किडनी के काम को बेहतर बनाता है और किडनी में पथरी बनने से बचाव करता है. इसे बनाने के लिए बारीक कटा हुआ धनिया, 2 गिलास पानी और शहद लें. अब एक बर्तन में पानी और बारीक कटा हुआ धनिया डालें और इसे 15 मिनट तक उबालें. अब छान लें और इसे ठंडा होने के बाद 1 चम्मच शहद डालकर पिएं.

इसे भी पढ़ें: मानसून में कौन सा पानी ज्यादा बेहतर है? RO का या उबला हुआ, डॉक्टर ने बताया सच!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney Ko Detox Kaise Kare, Kidney Ko Powerfull Banane Ke Upay, Healthy Drinks For Kidneys, Kidney Ko Theek Rakhne Ke Liye Kya Khana Chahie, Doctor Hansa Yogendra Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com