विज्ञापन

Kidney Kharab Kaise Hoti Hai: आपकी ये 5 गलतियां किडनी को कर रही हैं खराब, डॉक्टर की चेतावनी

कई बार समझ नहीं पाते, लेकिन हमारी रोजमर्रा की गलतियां हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही होती हैं. डॉक्टर शालिनी सिंह सलुंके ने 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताया है, जो आपकी किडनी को खराब कर सकती हैं.

Kidney Kharab Kaise Hoti Hai: आपकी ये 5 गलतियां किडनी को कर रही हैं खराब, डॉक्टर की चेतावनी
किडनी खराब कैसे होती है?
NDTV

Kidney Kharab Kaise Hoti Hai: कई बार हमारी खाने-पीने की आदतें हमारे शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना देती हैं, जिनमें से एक समस्या किडनी की भी है. और जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो शरीर में कई गंभीर समस्याएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि कई बार लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें किडनी की समस्या है. डॉक्टर शालिनी ने 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताया है, जो जाने-अनजाने में आप रोजाना कर रहे हैं.

डॉक्टर शालिनी सिंह सलुंके, जनरल फिजिशियन, कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताया है, जो आपकी किडनी को खराब कर रही हैं.

यहां देखिए वीडियो...

किडनी खराब होने के कारण | What Causes Kidney Damage

कोल्ड ड्रिंक पीना

डॉक्टर शालिनी सलुंके बताती हैं कि रोजाना कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने से किडनी खराब हो सकती है. इनमें पाया जाने वाला एसिड और एक्स्ट्रा शुगर किडनी को खराब कर सकते हैं. अगर आपको भी रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत है, तो इसे समय रहते बदल लेना फायदेमंद है.

पुराने एल्युमिनियम के बर्तन

डॉक्टर का कहना है कि पुराने, टूटे हुए या स्क्रैच लगे एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने की आदत भी आपकी किडनी को बीमार कर सकती है.

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन या सप्लीमेंट का इस्तेमाल

अगर आप इंटेंस वर्कआउट करते हैं और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन और सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन पानी की मात्रा बिल्कुल कम है, तो आपकी इस आदत का असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है.

जरूरत से ज्यादा नमक खाना

अगर आपको ज्यादा नमक खाना पसंद है, तो भी आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप नमकीन, अचार या पापड़ जैसी चीजों के दीवाने हैं, तो समय के साथ अपनी इस आदत को बदल लेना फायदेमंद हो सकता है.

बीपी की समस्या

अगर आपका बीपी 130/90 से ऊपर रहता है, तो ये धीरे-धीरे किडनी की वेसेल्स को डैमेज कर सकता है. इसलिए अपने बीपी को कंट्रोल में रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney, Kidney Diagnosis, Kidney Damage, Kidney Damage Causes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com