हम सभी खीरा को आमतौर पर सलाद में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन खीरे का नाम आते ही सबसे पहला ख्याल छोटे-छोटे हरे रंग के खीरे आते हैं. लेकिन क्या आप बालम खीरा के बारे में जानते हैं. जी हां ये सड़कों के किनारे टेंट लगाकर रहने वाले नट समुदाय के लोगों को इस्तेमाल करते सबसे ज्यादा देख सकते हैं. बालम खीरा, जो देखने में तो आम खीरे जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर फल है. बालम खीरे का पौधा धीरे-धीरे बड़ा होकर एक पेड़ का रूप ले लेता है. यह पेड़ पूरी तरह विकसित होने पर लगभग 15 से 20 मीटर तक ऊंचा हो सकता है. तो चलिए जानते हैं ये क्यों है पथरी के लिए रामबाण.
बालम खीरे के पोषक तत्व-
बालम खीरे का फल, छाल और तना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
क्या पथरी में मददगार है बालम खीरा-
बालम खीरा को पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका चूर्ण शरीर में मौजूद पथरी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकालने में मदद करता है. किडनी स्टोन के मरीज के लिए बालम खीरे का काढ़ा रामबाण माना जाता है.

बालम खीरा के फायदे-
1.हाइड्रेशन-
बालम खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकता है.
2. किडनी-
बालम खीरा में पानी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी के सामान्य कामकाज को सपोर्ट करता है.
3. पाचन-
बालम खीरा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है.
4. वजन घटाने-
कम कैलोरी और अधिक पानी होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और आप अपे वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं