Night-flowering Jasmine Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर पारिजात, हरसिंगार या शेफालिका को आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाता है. इसे जैस्मीन के नाम से भी जाना जाता है. पारिजात में ना केवल हड्डियों के दर्द से निजात दिलाने का गुण होता है बल्कि सर्दी-जुकाम के लिए भी यह रामबाण माना जाता है. जीवक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, चंदौली के बीएएमएस के छात्र कृष्णानंद तिवारी ने आयुर्वेद में पारिजात के महत्व के बारे में बात की. कृष्णानंद ने बताया, "आयुर्वेद में पारिजात का बड़ा स्थान है. इसके पत्ते, फूल, छाल औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं."
पारिजात के पत्तों का बना काढ़ा पीने के फायदे | Benefits of Drinking Kadha Made of Parijat Leaves
उन्होंने बताया, "पारिजात के पत्तों का बना काढ़ा सर्दी-जुकाम में रामबाण माना जाता है और यह एलर्जी से मुक्ति भी दिलाता है. पारिजात बुखार, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और अनिद्रा जैसी बीमारियों में लाभकारी माना जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पारिजात के पत्तों से बनी चाय रोग इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में भी मदद करती है. सर्दियों में अगर आपको जुकाम हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस आपको पारिजात के पत्तों से बना काढ़ा पीना है.
कृष्णानंद ने बताया कि पारिजात का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद होता है और यह शरीर को गर्मी भी देता है. उन्होंने बताया कि काढ़ा बनाने के लिए गर्म पानी में पारिजात के पत्तों को 10 से 15 मिनटों तक खौलाना है और इसके बाद इसमें थोड़े नमक के साथ काली मिर्च को डालना है. जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को यह गर्म काढ़ा पीना चाहिए. इससे काफी राहत मिलती है.
अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए पारिजात काफी लाभदायी रहा है. सूखी खांसी से राहत के लिए पारिजात के फूलों और पत्तों से बनी चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है. यह अस्थमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद करेगा. आप चाहें तो इस चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं. स्वाद भी बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें: क्या डाइट में ये चीजें शामिल करने और बालों पर इस चीज का तेल लगाने से गंजे सिर पर उगने लगते हैं नए बाल?
पारिजात के कई लाभ होते हैं. इसमें ई.कोली जैसे कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता होती है। जो वायरल और फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं. हरसिंगार के फूलों और पत्तों का सेवन कर ना केवल बुखार से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन से जुड़ी एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम को भी दूर कर सकते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं