Haldi Face Pack: किचन में मौजूद हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के कलर और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है. आपको बता दें कि हल्दी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. इसके अलावा हल्दी में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन सी, और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. हल्दी का वैज्ञानिक नाम करकुमा लोंगा (Curcuma longa) है. हल्दी को आयुर्वेद में औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है. तो चलिए जानते हैं चेहरे पर हल्दी लगाने के फायदे और कैसे करें हल्दी को अप्लाई.
चेहरे पर हल्दी लगाने के फायदे- Chehre Par Haldi Lagane Ke Fayde)
1. सूजन-
अगर आप अक्सर चेहेर पर पफीनेस महसूस करते हैं तो हल्दी आपकी मदद कर सकती है. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इससे चेहरे की पफीनेस, सूजन कम हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Health Tips: बार-बार आ रही छींक को न करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Photo Credit: Pexels
2. हाइपरपिगमेंटेशन-
आज के समय में पिगमेंटेशन की समस्या काफी देखने को मिलती है. चेहरे पर हल्दी लगाने से हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को ठीक किया जा सकता है.
3. फाइन लाइन-
चेहरे पर नजर आने वाले फाइन लाइन उम्र से अधिक दिखाने का काम करते हैं. रात को चेहरे पर हल्दी लगाकर सोने से फाइन लाइंस से छुटकारा मिल सकता है.
4. दाग धब्बे-
हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करता है. रात को चेहरे पर हल्दी लगाकर सोने से चमक आ सकती है.
कैसे लगाएं चेहरे पर हल्दी- (How To Apply Turmeric On Face)
चेहरे पर हल्दी लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छे से साफ कर लें. फिर एक बाउल में हल्दी और गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिला लें और फिर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. आप चाहे तो इसमें बेसन, शहद और दही को भी मिक्स कर सकते हैं.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं