कान में गंदगी जमा होना आम है, लेकिन उसे तीली से निकालना बिल्कुल गलत है. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कान में किसी भी चीज़ को डालकर गंदगी बाहर निकालने लगते हैं. क्या आप भी ऐसा करते हैं? अगर हां, तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें, क्योंकि गलत तरीके से निकाला गया मैल कई तरह की बीमारियों का घर बन सकता है.
कान का मैल कैसे निकालें (Kaan Ka Mel Kaise Nikale) कान साफ करने का घरेलू उपाय क्या है, कान के अंदर का कचरा कैसे निकालें? ये सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक हैं. अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपको कान में गंदगी जमा होने के कारण से लेकर कानों को साफ कैसे करें (Kaan Kaise Saaf Kare) तक सभी सवालों के जवाबों के बारे में बताने वाले हैं.
कान को साफ करने का सही तरीका क्या है?
नमक और गुनगुने पानी का कमाल
कान की गंदगी बाहर निकालने के लिए ये एक आसान और कारगर तरीका है.
कैसे करें साफ?
- गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं.
- अब एक कॉटन को इस पानी में भिगोएं.
- कुछ देर के लिए इसे कान में रखें.
- ऐसा करने से आसानी से गंदगी बाहर निकल आएगी.
गुनगुना तेल हो सकता है कारगर
कान का मैल निकालने के लिए आप गुनगुने तेल की मदद भी ले सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
- आप चाहें, तो नारियल या बादाम का तेल ले सकते हैं.
- इसे हल्का गुनगुना करके कॉटन की मदद से 2 से 3 बूंद अपने कान में डालें.
- 5 से 10 मिनट रहने दें.
- अब सिर को एक ओर झुकाकर रखें.
- ऐसा करने से गंदगी बाहर निकल आएगी.
भाप लें
क्या आप जानते हैं भाप लेने से भी कान की गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है?
भाप लेने का सही तरीका
- एक बाउल में गरम पानी भर लें.
- अब 10 से 15 मिनट तक सिर पर तौलिया डालकर भाप लें.
- ऐसा करने से कान में जमा मैल बाहर निकल आएगा.
हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल
ध्यान रखें, इसका इस्तेमाल एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें.
कैसे लगाएं?
- एक बाउल में जितना पानी है उतना ही हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें.
- अब इसकी कुछ बूंदें कान में डालें.
- 5 मिनट सिर को झुकाएं और फिर टिशू पेपर से कान साफ कर लें.
कान साफ करने के नियम और सावधानियां
- दर्द, खुजली या सुनाई देने में तकलीफ हो, तो डॉक्टर से मिलें.
- जरूरत से ज्यादा ईयरबड्स का इस्तेमाल न करें.
- क्लिप, पिन, माचिस की तीली का इस्तेमाल न करें.
इसे भी पढ़ें: पैकेट पर Expiry Date निकलने के बाद भी खा सकते हैं ये 3 चीजें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं