- सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं.
- कैल्शियम और विटामिन डी युक्त फूड्स के सेवन से आराम मिल सकता है.
- जानते हैं कुछ कारगर उपाय के बारे में, जो जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएंगे.
Tips To Get Relief In Joint Pain: सर्दियों का मौसम आते ही कुछ परेशानियां बढ़ जाती हैं, उनमें जोड़ों का दर्द भी एक है. खासकर बुजुर्गों में ये समस्या अधिक देखी जाती है. हड्डियों की कमजोरी या गठिया की समस्या के कारण कई बार दर्द बढ़ जाता है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से युक्त फूड्स का सेवन करने से आराम मिलता है. घरेलू उपायों को अपनाकर सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है, चलिए ऐसे उपायों के बारे में आपको बताते हैं.
Remedies to Get relief in Joint pain | सर्दियों में जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएंगे ये उपाय

Photo Credit: iStock
लहसुन
लहसुन में कई ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार साबित होते हैं . जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन सबसे प्रचलित और कारगर उपाय है. सुबह खाली पेट दो-तीन कच्चे लहसुन की कलियां खा लें आपको दर्द से आराम
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Photo Credit: iStock
मिलेगा.
बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होने की वजह से इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. सुबह के समय भिगोए हुए बादाम को छील कर खा लें या आप दूध में बादाम मिलाकर ले सकते हैं. इसके अलावा मछली और मूंगफली में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, इनके सेवन से भी आपको जोड़ों के दर्द में राहत मिल जाएगी.

हल्दी का दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को स्ट्रेंथ देता है. दूध पीने के पहले आपको इसमें हल्दी मिला लेना है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. सर्दियों में आप सुबह या रात को एक बड़े गिलास गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर नियमित रूप से पीएं, दर्द में जरूर राहत महसूस होगी.

अमरूद
अमरूद में विटामिन सी भरपूर होता है, इसका सलाद जोड़ों के दर्द में काफी राहत पहुंचाता है. अमरूद और पनीर का एक साथ सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है.

ब्रोकली और बादाम का सूप
ब्रोकली और बादाम में कैल्शियम के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं. ऐसे में सर्दियों में ब्रोकली और बादाम का सूप बना कर पीते हैं तो जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा.
Prostate Cancer: एक्सपर्ट के साथ समझें प्रोस्टेट कैंसर को
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं