विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

वॉक को बनाना है सुपर पावरफुल तो करें ‘जापानी वॉकिंग’, दिल के लिए है कमाल के फायदे, जानें कैसे है नॉर्मल वॉक से अलग

अगर आप पैदल चलना पसंद करते हैं तो हम आपको ‘जापानी वॉकिंग’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शरीर की हेल्थ के लिए बेस्ट माना गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

वॉक को बनाना है सुपर पावरफुल तो करें ‘जापानी वॉकिंग’, दिल के लिए है कमाल के फायदे, जानें कैसे है नॉर्मल वॉक से अलग
पैदल चलने के दौरान अपनाएं ‘जापानी वॉकिंग’ की टेक्निक

Japanese Walk: हम सभी जानते हैं कि पैदल चलना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप सही टेक्निक से पैदल चल रहे हैं. दरअसल जापान के लोग पैदल चलने के लिए एक टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं, जिसे जापानी वॉक (Japanese Walking) या इंटरवल वॉक (Interval Walk) कहा गया है. ऐसा माना गया है कि इस टेक्निक से पैदल चलने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है. आइए ऐसे में जानते हैं इसके बारे में.

क्या है जापानी वॉक (What is Japanese Walk?)

जब भी हम पैदल चलते हैं तो हमारी नॉर्मल स्पीड होती है, लेकिन जापानी वॉक में ऐसा नहीं है. दरअसल इस टेक्निक से चलने वाले लोगों को स्पीड में परिवर्तन देखने को मिलता है. यानी पैदल चलने के दौरान तेज और स्लो स्पीड देखने को मिलती है, जो नियमित रूप से चलती है. यानी जापानी वॉक में पहले व्यक्ति कुछ देर तक धीरे चलता, फिर से अचानक तेजी से दौड़ने लगता है, जैसे उसकी कोई ट्रेन छूट गई है.

जापानी वॉक के हैं कई फायदे

हम सभी जानते हैं कि जापान के लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक रहते हैं, ऐसे में जापानी वॉक लोगों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. जो भी लोग इस वॉक को करते हैं, उनकी वजन से संबंधित समस्या दूर होती है. इसी के साथ हृदय स्वास्थ्य में सुधार और मूड में सुधार देखने को अवश्य मिलता है.

क्या सभी उम्र के लोग कर सकते हैं जापानी वॉक?

हां, जापानी वॉकिंग  जिसे इंटरवल वॉकिंग के नाम से भी जाना जाता है, आम तौर पर सभी उम्र और फिटनेस स्तर के लोगों के लिए अच्छा माना गया है. अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं को इस वॉक को कर सकते हैं.

किन्हें नहीं करना चाहिए जापानी वॉक

"जापानी वॉक" में एक समय में आपको अपनी स्पीड भी बढ़ानी होगी, फिर कम करनी होगी. ऐसे में अगर आपके घुटनों में, रीढ़ की हड्डी में लंबे समय से दर्द है, तो इस वॉक को अवॉइड कर सकते हैं.

कैसे करनी चाहिए जापानी वॉक (How to do japanese walk)

जापानी वॉकिंग पर रिसर्च के अनुसार, तेज और स्लो स्पीड को इस प्रकार बारी-बारी से शामिल किया जाना चाहिए:-

  • 3 मिनट तेज चलना (लगभग अधिकतम एरोबिक क्षमता का 70%)
  • 3 मिनट धीमी गति से चलना (अधिकतम एरोबिक क्षमता का 40%)

बता दें, चाहे आपकी फिटनेस का स्तर या लक्ष्य कुछ भी हो, जापानी वॉकिंग एक नई फिटनेस रूटीन शुरू करने या मौजूदा रूटीन को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका हो सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Walking Method, Japanese Walking, What Is The Japanese Walking Method, What Is The Traditional Japanese Walk, Japanese Walk Good For Heart Health, How Many Steps Do Japanese Walk Per Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com