विज्ञापन

अगले साल दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, वडोदरा स्टेशन की तस्वीरें आईं सामने, जानिए कब शुरू होगा कौन-सा रूट

Bullet Train Update: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है. रेलवे ने वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण कार्य की तस्वीरें शेयर की हैं.

अगले साल दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, वडोदरा स्टेशन की तस्वीरें आईं सामने, जानिए कब शुरू होगा कौन-सा रूट
वडोदरा स्टेशन की पहली झलक
Indian Railway

भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल यानी 2027 में शुरू हो जाएगी. अहमदाबाद से मुंबई रूट पर तेजी से काम चल रहा है. पहले फेज में गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन शुरू होगी. इस रूट पर वडोदरा स्टेशन भी है, जहां तेजी से काम चल रहा है. रेल मंत्रालय ने वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यहां स्टेशन कितना भव्य बन रहा है. स्टेशन का स्लैब कास्टिंग काम पूरा हो चुका है और अब स्ट्रक्चरल स्टील लगाने की प्रक्रिया चल रही है.

स्टेशन का कितना काम हुआ पूरा?

NHSRCL के अनुसार, वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण तेज़ी से हो रहा है. यात्रियों की आसानी से आवा-जाही के लिए इसे मौजूदा भारतीय रेलवे स्टेशन से सीधे जोड़ने की योजना है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन का ढांचा खड़ा करने और अन्य निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. स्टेशन के मुख्य ढांचे का कॉंक्रिट स्लैब ढालने का काम पूरा हो चुका है. इसके बाद अब स्टील बीम और खंभे लगाने का काम जोरों पर है.

Latest and Breaking News on NDTV

चरणों में शुरू होगी बुलेट ट्रेन?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है. इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे पूरे रूट के पूरा होने से पहले ही प्रोजेक्ट के कुछ हिस्से चालू हो सकेंगे. यह पूरा कॉरिडोर 508 किलोमीटर का है. हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्रालय ने वैष्णव ने कहा कि भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपने अगले चरण में पहुंच गया है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम चल रहा है और इसे चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से होगी.

Latest and Breaking News on NDTV
  • सूरत-बिलिमोरा सेक्शन: सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा
  • वापी-सूरत सेक्शन: दूसरे चरण में शुरू होगा
  • वापी-अहमदाबाद सेक्शन: तीसरे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन: चौथे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-मुंबई: ठाणे के बाद मुंबई वाला सेक्शन शुरू होगा और बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुबंई तक शुरू हो जाएगी.
    Latest and Breaking News on NDTV

ये 7 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी हैं प्रस्तावित

  • दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन
  • वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी 
  • मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन
  • पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर 
  • बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर 
  • बेंगलुरु-हैदराबाद कॉरिडोर 
  • चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर 
    Latest and Breaking News on NDTV

ह भी पढ़ें: दिल्ली से सबसे लंबी बुलेट ट्रेन पकड़ेगी रफ्तार, प्रयागराज, वाराणसी से अयोध्या तक 865 KM का रूट, 320 की स्पीड 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train, Bullet Train Ahmedabad, Bullet Train Coaches, Bullet Train Corridor, Bullet Train Corridor India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com