फरीदाबाद के सिकरौना गांव में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर एक महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई. नकाबपोश युवक ने स्कूल के अंदर घुसकर हत्या की वारदात का अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार किया और टीचर को मौत के घाट उतार दिया. घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना में एक निजी स्कूलों में टीचर थी. सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए पहुंची थी. कुछ देर बार एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और टीचर संध्या से मिलने की बात कही. संध्या जैसे ही स्कूल के गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. संध्या ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक उसपर वार करता रहा. चीख-पुकार सुनकर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और संध्या को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा.
32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार
युवक ने 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार को संध्या को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है.

CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात
स्कूल के अंदर महिला टीचर की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें देखा जा सकता है कि नकाबपोश युवक स्कूल में घुसता और पहले कुछ देर इंतजार करता है. टीचर के आते ही वह उसपर हमला कर देता है. युवक टीचर को पकड़ कर उसे बाहर घसीटते हुए चाकू से वार करने लगता है.
यह भी पढ़ें- प्यार के लिए ममता का कत्ल! इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं