विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2025

जामुन का फल ही नहीं, पत्ते भी हैं कमाल, फायदे कर देंगे आपको हैरान

Jamun Ke Patte Ke Fayde: जामुन के पत्तों का रस या काढ़ा पीने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. जामुन के पत्तों को अच्छे से पीसकर इसका रस निकला लें और एक से दो चम्मच इसका रस पी लें.  इसके पत्तों में मौजूद गुण रक्त में शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं.

जामुन का फल ही नहीं, पत्ते भी हैं कमाल, फायदे कर देंगे आपको हैरान
Jamun Ke Patte Ke Fayde: जामुन के पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं.

Jamun Ke Patte Ke Fayde: जामुन के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनका इस्तेमाल कर कई तरह के रोगों से निजात पाई जा सकती है. आयुर्वेद में जामुन के पत्ते के गुणों का उल्लेख मिलता है. जामुन के पत्ते खाने से पेट के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं जामुन के पत्ते से जुड़े फायदों के बारे में.

जामुन के पत्तों के फायदे -

मधुमेह नियंत्रण

जामुन के पत्तों का रस या काढ़ा पीने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. जामुन के पत्तों को अच्छे से पीसकर इसका रस निकला लें और एक से दो चम्मच इसका रस पी लें.  इसके पत्तों में मौजूद गुण रक्त में शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं. 

पाचन और पेट की समस्याएं

जामुन के पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं. जामुन के पत्ते का सेवन करने से कब्ज से निजात मिल जाती है. साथ ही पेचिश जैसी समस्याओं भी दूर हो जाती है.

मुंह और दांतों की समस्याएं

जामुन के पत्तों का काढ़ा पीने से मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है. यहां तक की मसूड़ों की सूजन से भी ये राहत प्रदान करते हैं. दांतों की सड़न और दर्द को कम करने में जामुन के पत्तों का काढ़ा उत्तम साबित होता है. 

त्वचा और रक्त संबंधी समस्याएं

जामुन के पत्ते त्वचा संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने का काम करते हैं.  एक्जिमा और खुजली होने पर त्वचा पर जामुन के पत्तों का पानी लगा लें. आपको आराम मिल जाएगा.

जामुन के पत्तों से जुड़े अन्य फायदे

  1. जामुन के पत्तों का उपयोग घाव भरने  का काम भी करता है.
  2. अल्सर के इलाज में भी ये कारगर साबित है.
  3. लीवर और किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं.

जामुन के पत्तों का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें और उनके कहने पर ही इनका काढ़ा पढ़े.

ये भी पढ़ें- शरीर के सारे दर्द सोख लेती है ये औषधि, इस्तेमाल करना भी है आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamun Ke Patte Ke Fayde, Benefits Of Jamun Leaves, Jamun Ke Fayde, Jamun Ke Fayde For Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com