विज्ञापन

एक गोली और भारी खतरा! यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं कितनी सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया सच

गुरुग्राम से आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया, जहां 29 साल के एक युवक की कथित तौर पर सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली दवा की ज्यादा मात्रा लेने से मौत हो गई. इन दवाओं का गलत इस्तेमाल शरीर पर किस तरह असर डालता है? आइए एक्सपर्ट से समझते हैं पूरा सच.

एक गोली और भारी खतरा! यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं कितनी सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया सच
डॉ. निधि झा साफ तौर पर चेतावनी देती हैं, "ऐसी दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेनी चाहिए."

आजकल यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है. इंटरनेट, सोशल मीडिया और विज्ञापनों में इन्हें इंस्टेंट रिजल्ट देने वाली दवा के रूप में दिखाया जाता है, जिससे कई लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे इनका इस्तेमाल करने लगते हैं. खासकर युवा वर्ग में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में गुरुग्राम से आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया, जहां 29 साल के एक युवक की कथित तौर पर यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवा की ज्यादा मात्रा लेने से मौत हो गई. कमरे से दवाओं और सप्लीमेंट्स के रैपर मिलने के बाद शुरुआती जांच में ओवरडोज की आशंका जताई गई है. यह घटना सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है.

आज के समय में इंटरनेट और विज्ञापनों के प्रभाव में कई लोग ऐसी दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के लेने लगते हैं. उन्हें लगता है कि यह जल्दी असर दिखाने वाला आसान समाधान है. लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गंभीर है. इन दवाओं का गलत इस्तेमाल शरीर पर खतरनाक असर डाल सकता है. आइए एक्सपर्ट से समझते हैं पूरा सच.

यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं क्या करती हैं?

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निधि झा के अनुसार, ऐसी दवाएं मुख्य रूप से शरीर में ब्लड फ्लो को प्रभावित करती हैं. वह कहती हैं,

ये दवाएं खास मेडिकल कंडीशन, जैसे इरेक्शन से जुड़ी समस्या में मदद करती हैं. इन्हें सामान्य लोगों के लिए परफॉर्मेंस बढ़ाने का तरीका समझना गलत है." यानी ये दवाएं सिर्फ एक शारीरिक समस्या को टारगेट करती हैं, न कि यौन इच्छा या भावनाओं को बढ़ाती हैं.

क्या ये दवाएं सुरक्षित हैं?

डॉ. निधि झा साफ तौर पर चेतावनी देती हैं, "ऐसी दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेनी चाहिए. बिना सलाह के इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है."

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है. कई लोगों को पहले से दिल, ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं. ऐसे में गलत मात्रा या बिना जांच के दवा लेना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, यहां तक कि जानलेवा भी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अप्रैल की भीषण गर्मी में लू का कहर! इन घंटों में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Roberto Sorin/ Unsplash

ओवरडोज और साइड इफेक्ट्स का खतरा

इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं. जिनमें सिरदर्द, चक्कर आना, चेहरे पर लालिमा आदि शामिल हैं. डॉ. झा बताती हैं, "क्योंकि ये दवाएं ब्लड वेसल्स को फैलाती हैं, इसलिए शरीर में ऐसे रिएक्शन दिख सकते हैं."

कुछ मामलों में दवा का असर लंबे समय तक बना रहता है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है. अगर लक्षण असामान्य हों या ज्यादा देर तक रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

किन लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए?

हर व्यक्ति के लिए ये दवाएं सही नहीं होतीं. डॉ. निधि झा के अनुसार, "जिन लोगों को कोई मेडिकल समस्या नहीं है, उन्हें सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऐसी दवाएं नहीं लेनी चाहिए."

इसके अलावा दिल के मरीज, हाई या लो ब्लड प्रेशर वाले लोग, जो पहले से अन्य दवाएं ले रहे हैं. इन सभी को बिना डॉक्टर की सलाह के इनसे दूर रहना चाहिए.

यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं कोई जादुई समाधान नहीं हैं. गुरुग्राम की घटना यह दिखाती है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: पीरियड के पहले ब्राउन स्पॉट का क्या है मतलब? आपकी सेहत से कैसे है जुड़ा, जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com