विज्ञापन
This Article is From May 03, 2025

क्या वाकई बासी रोटी खाना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? ब्लड शुगर कम करती है या नहीं? जानिए

Is Stale Chapati Good For Diabetics: डायबिटीज रोगियों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. ऐसे में कुछ लोग दावा करते हैं कि बासी रोटी का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. लेकिन, क्या वास्तव में यह सच है? या यह केवल एक मिथ्स है?

क्या वाकई बासी रोटी खाना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? ब्लड शुगर कम करती है या नहीं? जानिए
सही लाइफस्टाइल ही डायबिटीज को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है.

Benefits of Eating Stale Chapati: डायबिटीज रोगियों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. ऐसे में कुछ लोग दावा करते हैं कि बासी रोटी का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. लेकिन, क्या वास्तव में यह सच है? या यह केवल एक मिथ्स है? बासी रोटी से जुड़े कई दावे किए जाते हैं, लेकिन इसका डायबिटीज पर सीधा प्रभाव साबित नहीं हुआ है. अगर इसका सेवन करना है, तो सावधानी बरतना जरूरी है. बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज व्यायाम और सही लाइफस्टाइल ही डायबिटीज को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है. आइए जानते हैं कि बासी रोटी का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए कितना लाभदायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रोज सुबह एलोवेरा जूस इन 5 बड़ी बीमारियों से दिला सकता है राहत, क्या आप जानते हैं इसके अद्भुत फायदे?

क्या होती है बासी रोटी?

बासी रोटी वह रोटी होती है जो एक दिन पहले बनाई गई हो और उसे कमरे के तापमान पर रखा गया हो. पारंपरिक तौर पर, भारत में कई लोग बासी रोटी को ठंडे दूध या छाछ के साथ खाते हैं. लेकिन क्या इसका कोई वैज्ञानिक लाभ है?

क्या बासी रोटी ब्लड शुगर कम करती है?

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) का दावा यह माना जाता है कि ताजा बनी हुई रोटी की तुलना में बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. कम GI वाले फूड्स ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज रोगियों को फायदा हो सकता है.

फाइबर की मात्रा ज्यादा हो सकती है अगर रोटी गेहूं के आटे से बनी हो और इसे लंबे समय तक रखा गया हो, तो यह फाइबर को बनाए रख सकती है. फाइबर वाले फूड्स पाचन को धीमा करते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

यह भी पढ़ें: दालचीनी का पानी पीने के 5 बड़े फायदे, जान जाएंगे तो आज से ही करने लगेंग आप सेवन

पारंपरिक अनुभव और वैज्ञानिक प्रमाण

कुछ लोग व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बासी रोटी को डायबिटीज के लिए लाभदायक मानते हैं. हालांकि, अब तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह सिद्ध कर सके कि बासी रोटी सीधे तौर पर ब्लड शुगर कम करती है.

डायबिटीज रोगियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

बिना तेल-घी वाली रोटी खाएं. ताजी या बासी रोटी में ज्यादा घी या तेल न लगाएं, ताकि यह सेहत के लिए हल्की बनी रहे. अनाज का सही चयन करें. गेहूं की जगह मल्टीग्रेन या जौ की रोटी चुनें, क्योंकि यह ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. नियमित ब्लड शुगर टेस्ट करें. अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर पर उसका असर देखें. डॉक्टर की सलाह लें. हर व्यक्ति की बॉडी अलग तरीके से रिएक्ट करती है, इसलिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Stale Bread Good For Diabetics, Benefits Of Eating Stale Bread, Blood Sugar Control, Does Stale Roti Help In Managing Diabetes, Stale Bread And Its Effects On Blood Sugar Levels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com