Dalchini Ka Pani Peene Ke Fayde: दालचीनी एक सुगंधित मसाला है, जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसका पानी बनाकर पीना शरीर के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है. दालचीनी का पानी न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और पाचन को भी सुधारता है. अगर आप इसे अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. क्या आप जानते हैं दालचीनी का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं. अगर नहीं, तो आइए जानते हैं दालचीनी का पानी पीने के 5 बड़े फायदे.
दालचीनी का पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Cinnamon Water)
1. वजन घटाने में मददगार
दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटने लगती है. यह पेट की चर्बी को कम करने और वेट को बैलेंस रखने के लिए बेहद असरदार है. रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: मोटापा कम करने का कारगर आयुर्वेदिक तरीका, घर पर इस चीज का इस्तेमाल कर पाएं स्लिम बॉडी
2. डायबिटीज को कंट्रोल करता है
दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है. दिन में एक बार भोजन के बाद दालचीनी का पानी पीना फायदेमंद होता है.
3. हार्ट हेल्थ को सुधारता है
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को भी सही बनाए रखता है. रोजाना एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से हार्ट को मजबूत बनाया जा सकता है.
4. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
दालचीनी का पानी गैस, अपच और पेट दर्द को दूर करने में मदद करता है. यह पेट की गड़बड़ियों को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. खाने से पहले या बाद में दालचीनी पानी का सेवन करने से पाचन में सुधार आता है.
यह भी पढ़ें: स्किन पर दिखें ये 4 संकेत तो, समझ जाएं लिवर हो रहा है खराब, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
5. इम्यूनिटी को मजबूत करता है
दालचीनी का पानी शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. सर्दी-खांसी से बचाव के लिए गुनगुने पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है.
कैसे बनाएं दालचीनी का पानी?
- एक कप पानी को उबालें.
- इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालें.
- 5-10 मिनट तक पानी को धीमी आंच पर पकाएं.
- इसे छानकर हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें.
Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं