High Blood Pressure Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या बढ़ने लगी है. कई बार इसके लक्षण साफ नजर भी नहीं आते, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. सही लाइफस्टाइल और कुछ आदतों में बदलाव कर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
BP बढ़ने के क्या हैं कारण?
अगर आपका वजन ज्यादा है या ज्यादा नमक खाते हैं, स्मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं या फिर आपकी दिनचर्या में कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं है, तो बीपी बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है, इसके अलावा लगातार तनाव में रहना भी बड़ा कारण है. कई लोगों में यह समस्या परिवार से भी जुड़ी होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अक्सर हाई बीपी के शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं,
- सुबह-सुबह सिरदर्द
- चक्कर आना
- घबराहट
- दिल की धड़कन तेज होना
- कभी-कभी नाक से खून आना
- अगर ये लक्षण बार-बार दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत बीपी चेक कराएं.
बढ़ा हुआ BP कैसे कंट्रोल करें?
इसमें योग और सही डाइट आपकी सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं. योग सिर्फ शरीर ही नहीं, मन को भी शांत करता है. रोजाना 20 से 30 मिनट योग करने से तनाव कम होता है और बीपी भी नियंत्रित रहता है. कुछ आसान योगासन जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, शशांकासन और शवासन बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम (नाड़ी शोधन), भ्रामरी और शीतली करने से मन शांत होता है और दिल की धड़कन सामान्य रहती है. योग का असर धीरे-धीरे लेकिन लंबे समय तक रहता है.
हाई बीपी को कम करने के लिए क्या खाएं?
अब बात करते हैं डाइट की. अगर आप बीपी कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले नमक की मात्रा कम करें. ज्यादा नमक सीधे-सीधे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है. इसके अलावा तली-भुनी और ज्यादा तेल वाली चीजों से दूरी बनाएं. अपनी थाली में हरी सब्जियां और फल जरूर शामिल करें. लौकी, करेला, खीरा, गाजर, आंवला जैसे खाद्य पदार्थ बहुत फायदेमंद होते हैं. जौ, ज्वार और गेहूं जैसे अनाज भी अच्छे विकल्प हैं. साथ ही छाछ (बटरमिल्क) और हल्का भोजन पचाने में आसान होता है और शरीर को हल्का रखता है, इसके साथ ही पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और कैफीन (चाय-कॉफी) का सेवन कम करें.
क्या-क्या किया जा सकता है?
लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ा असर डालते हैं. जैसे रोजाना तेज चलना (ब्रिस्क वॉक), समय पर सोना, देर रात तक जागने से बचना और खुद को मानसिक रूप से रिलैक्स रखना, कोशिश करें कि दिन में कुछ समय अपने लिए निकालें और मेडिटेशन करें, म्यूजिक सुनें या अपना कोई भी पसंदीदा काम करें.

इसे भी पढ़ें: Fevikwik से उंगलियां चिपक जाएं तो क्या करें? बिना नुकसान छुड़ाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं