Immunity Booster: आज के समय में लोग खुद को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बाहर से महंगी दवाएं खाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं. आपकी अपनी रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने के देसी उपाय
हल्दीहल्दी का इस्तेमाल अमूमन हर चीज में किया जाता है और ये भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं.
कैसे करें सेवनइसके लिए आप रोज रात को हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. अगर आपको दूध पसंद नही है तो आप पानी में भी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं.
अदरक और लहसुनअब बात करते हैं अदरक और लहसुन की, इसका इस्तेमाल भी कई चीजों में किया जाता है. इन दोनों का ही सेवन सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता हैं.
ये भी पढ़ें: भयंकर गर्मी में भी ठंडे रहते हैं हाथ-पैर? हो सकती हैं ये बीमारियां, तुरंत जान लें संकेत
कैसे करें सेवनआप अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं. या फिर आप अपने पानी में अदरक के पीस डालकर इसका सेवन करें. ये एक डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करेगा. इसके साथ ही आप पानी में खीरा, पुदीना, चुकंदर, नींबू भी डाल सकते हैं.
बात करें लहसुन की तो इसको चबाकर सुबह खाली पेट सेवन करना फायदेमंद होता है.
तुलसीतुलसी का सेवन भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसके लिए रोज सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप तुलसी वाली चाय का सेवन भी कर सकते हैं.
गुड़ और चनागुड़ और चना भी शरीर को ताकत देने और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. बता दें कि गर्मियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है बस आपको इसकी मात्रा का ध्यान देना होगा.
ये भी पढ़ें: Onion for Heat Stroke: क्या जेब में प्याज रखने से लू से बचा जा सकता है?
नींबू और आंवलानींबू और आंवला में विटामिन C से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसका सेवन इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में मदद करते हैं. आप सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना या आंवला जूस लेना का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.
लाइफस्टाइलबता दें कि खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखने के साथ इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप हर रोज वॉक करने की आदत डालें. अच्छी नींद लें और स्ट्रेस से दूर रहें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको बार-बार बीमार पड़ने की चिंता नहीं रहेगी.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं