देश के कई हिस्सों में गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. अप्रैल में ही कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है और लू का अलर्ट जारी है. तेज धूप और बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग अलग‑अलग घरेलू उपाय अपनाते नजर आते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है - जेब में प्याज रखना. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बयान के बाद यह दावा फिर चर्चा में आ गया कि अगर आप प्याज को पॉकेट में रखते हैं, तो लू से बचा जा सकता है. लेकिन क्या इस बात में कोई वैज्ञानिक सच्चाई है? NDTV ने इस सवाल पर पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी से बात की.
क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती? (Does keeping an onion in your pocket prevent heat stroke?)
डॉ. समीर भाटी के मुताबिक, प्याज खाना लू से बचाव में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायक हैं. लेकिन प्याज को जेब या पर्स में रखने से लू से बचाव होता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
डॉक्टर साफ कहते हैं कि यह एक लोक‑मान्यता हो सकती है, लेकिन मेडिकल साइंस में इसका समर्थन नहीं मिलता.
इसलिए केवल पॉकेट में प्याज रखने से लू का खतरा कम नहीं होता.
लू से बचाव के लिए खान‑पान, पानी और सही दिनचर्या ज्यादा मायने रखती है, न कि ऐसे प्रतीकात्मक उपाय.
लू से बचने के लिए क्या करें? (Heat Stroke Prevention Tips)
डॉ. समीर भाटी के सुझाव:
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
- धूप में निकलते समय सिर को टोपी या छाते से ढकें
- सनग्लास का इस्तेमाल करें
- ग्लूकोज, सत्तू, नींबू पानी, आम पन्ना और छाछ जैसे ड्रिंक्स लें
- बहुत गर्म समय में बाहर जाने से बचें
- ठंडी और छायादार जगहों में रहें
कुल मिलकार -
- जेब में प्याज रखने से लू से बचाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
- प्याज खाने से शरीर को हाइड्रेशन में मदद मिल सकती है, लेकिन बाहर से रखने का असर नहीं होता.
- लू से बचने के लिए पानी पीना, सिर ढकना और धूप से बचना सबसे ज़रूरी उपाय हैं.
- भीषण गर्मी में लोक‑मान्यताओं की जगह मेडिकल सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Onion for Heat Stroke FAQs
Q1. क्या जेब में प्याज रखने से लू से बचाव होता है?
नहीं. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जेब या पर्स में प्याज रखने से लू से बचाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. यह एक लोक‑मान्यता है, जिसे मेडिकल साइंस सपोर्ट नहीं करता.
Q2. क्या प्याज खाने से लू से बचने में मदद मिलती है?
हां, प्याज खाने से शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिल सकती है क्योंकि इसमें पानी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं. लेकिन यह लू से बचने का एकमात्र तरीका नहीं है.
Q3. प्याज को बाहर से साथ रखने और खाने में क्या फर्क है?
प्याज खाने से शरीर को पोषण और पानी मिलता है, लेकिन बाहर से साथ रखने (जेब में रखने) से शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता. एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि बाहरी इस्तेमाल से हीट स्ट्रोक नहीं रुकता.
Q4. लू से बचने के सबसे असरदार उपाय कौन‑से हैं?
लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलते समय सिर ढकना, हल्के कपड़े पहनना और ठंडी जगहों में रहना सबसे प्रभावी और विज्ञान‑आधारित उपाय माने जाते हैं.
Q5. क्या गर्मियों में प्याज को डाइट में शामिल करना चाहिए?
हाँ, गर्मियों में सलाद या भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह हाइड्रेशन और पाचन में मदद करता है. लेकिन यह लू से पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी नहीं देता.
Q6. लू लगने के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
लू के शुरुआती लक्षणों में चक्कर आना, सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना, थकान और तेज शरीर का तापमान शामिल हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत ठंडी जगह पर जाकर पानी पीना और मेडिकल सलाह लेना जरूरी होता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं