Imli Side Effects: इमली का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. खट्टी मीठी इमली को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इमली को स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि इमली में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन ए, ई, के, बी6, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा इमली का सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इमली.
इन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए इमली- These 4 People Should Not Eat Tamarind:
1. डायबिटीज-
डायबिटीज के मरीजों को इमली का सेवन नहीं करना चाहिए. खासतौर पर जब आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं तो इमली के सेवन से बचें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भूलकर भी न करें ये एक्सरसाइज, पड़ सकते हैं लेने के देने

2. एलर्जी-
इमली खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती हैं. इसकी अगर आपको इमली खाते ही स्किन पर चकत्ते, उल्टी, खुजली जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़े तो आप इसका सेवन तुरंत बंद कर दें.
ये भी पढ़ें- 15 दिन तक कर लीजिए ये 5 काम, चश्मा लगाने की नहीं पड़ेगी फिर कभी जरूरत, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी
3. दांतों-
इमली में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों की सतह को नुकसान पहुंचता है. इसलिए इमली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अगर दांतों में किसी तरह की कोई समस्या है तो आप इमली का सेवन ना करें.
4. गर्भवती महिलाओं-
गर्भवती महिलाओं को खट्टी चीजें खाने का मन करता है और इस दौरान इमली खाना पसंद करती हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा इमली का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इस दौरान कोई भी चीजें खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं