हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure Patients) आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. गलत लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत काफी देखी जा सकती है. इस समस्या में शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिसके कारण दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में रक्त प्रवाह की वजह से नसों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. एक्सरसाइज और वर्कआउट को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. लेकिन कई एक्सरसाइज ऐसी हैं, जिनको ब्लड प्रेशर के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में जिनको ब्लड प्रेशर के मरीजों को नहीं करना चाहिए.
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज न करें ये एक्सरसाइज- High Blood Pressure Patients Should Not Do This Exercise:
1. वेटलिफ्टिंग-
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को वेटलिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए. क्योंकि इसको करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की समस्या बढ़ सकती हैं जिससे उन्हें खतरा और बढ़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-Health Tips: हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए आज से ही बदल लें ये आदतें

2. बेंच प्रेस-
चेस्ट के ऊपर की मसल्स के लिए बेंच प्रेस एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे नहीं करना चाहिए. इससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है.
3. हाई स्ट्रेंथ एक्सरसाइज-
हाई स्ट्रेंथ एक्सरसाइज या व्यायाम करने से खून का फ्लो बहुत ही तेजी से बढ़ जाता है जो कि आपके दिल के लिए और साथ ही साथ आपके रक्त वाहिकाओं के लिए भी दबाव पैदा करता है, जो कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए समस्या बन सकती है. इसलिए ऐसी एक्सरसाइज करने से बचें.
4. दौड़ना-
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपके लिए दौड़ना बिल्कुल भी अच्छा ऑप्शन नहीं है. आप रोजाना वॉकिंग, जॉगिंग, कर सकते हैं, ये आपके लिए अच्छे एक्सरसाइज ऑप्शन हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं