Coconut Oil for Remove Tan: नेचुरल तरीके से अपनी स्किन से टैन हटाने और दूध जैसी चमक पाने के लिए, कई लोग नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं. नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो हमारी स्किन के लिए लाभदायक हो सकते हैं. नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट करने और धूप के संपर्क में आने पर भी यह स्किन को डिहाइड्रेटेड होने से बचाने में कर सकता है.
टैन हटाने और आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में नारियल का तेल लाभदायी होता है. अगर आप टैन को हटाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल किस तरीके से कर सकते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
नारियल तेल और शहद
शहद, नारियल तेल की तरह ही हाइड्रेटिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है. ड्राई, बेजान और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. टैन हटाने के लिए शहद के साथ नारियल के तेल को अच्छी तरह से मिला लें. अब इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं. लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे गर्म या फिर नॉर्मल पानी से धोलें.
फुल बॉडी फैट को घटाना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर इन 6 फूड्स को डाइट में कर लें शामिल
नारियल तेल और हल्दी
हल्दी स्किन के निखार को बढ़ाने और सूजन-रोधी और जीवाणुरोधी गुणों के कारण जानी जाती है. इसका इस्तेमाल में स्किन के हाइपरपिगमेंटेड पैच और टैन को दूर करने के लिए किया जाता है. इसका सही तरीके से उपयोग करने से यह टैनिंग को दूर करने, दर्द और सूजन को कम करने में भी लाभदायी होता है. नारियल तेल और हल्दी पाउडर को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं, इसे अपने चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें.
नारियल तेल और चीनी
हाइड्रेटिंग नारियल तेल के साथ चीनी को मिलाकर स्क्रब करने से यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है. इसके लिए एक कटोरे में चीनी और नारियल तेल को तब तक मिलाएं जब तक वो एक अच्छा पेस्ट न बन जाएं. अब इससे अपनी स्किन पर स्क्रब करें और टैनिंग वाली जगह पर लगाएं. 5-10 मिनट इससे मालिश करें और फिर पेस को साफ कर लें.
पेट और पाचन की दिक्कतें रहेंगी दूर, ये 5 योग आसन आज से ही कर दें शुरू
नारियल तेल और दही
दही स्किन को कई लाभ देता है. इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं और इसमें कई हेल्दी फैट भी होते हैं जो ड्राई, धूप में झुलसी स्किन को हाइड्रेट करने में और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं. इस पेस् कोट बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि दही और नारियल तेल में मिलाएं, इसे टैनिंग पर एरिया पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं