Amla For Hair Growth: बाल लंबे और काले घने हो जाएं, इस ख्वाहिश में बालों के साथ क्या क्या एक्सपेरिमेंट नहीं होते हैं. कभी कोई हेयर मास्क तो कभी कोई हेयर ऑयल (Lambe balon ke liye oil) सब कुछ ट्राई कर लिया जाता है. किसी से जो भी सलाह मिलती है. उसे मानकर बस बालों पर अप्लाई कर दिया जाता है. बाद में पता चलता है कि या तो कुछ असर ही नहीं हुआ या फिर कुछ उल्टा असर हो गया और बाल ज्यादा झड़ने लगे. ऐसे किसी भी नुस्खे (Gharelu nuskhe) को ट्राई करने की जगह इस बार कुछ नेचुरल ट्राई कीजिए. सर्दियों में आंवले भरपूर मिलते हैं. इन आंवलों से आप बालों को बहुत आसानी से पहले से ज्यादा लंबा (Baal lambe kaise kare) और घना बना सकते हैं. बस इसके इस्तेमाल का सही तरीका आपको पता होना चाहिए.
बालों के लिए आंवला | Benefits Of Amla For Hair Growth
बालों के लिए आंवले के फायदे (Amla ke Fayde)
आंवला के गुणों (Amla ke Gun) की जितनी बात की जाए उतनी कम है. आंवला बाल से लेकर स्किन के लिए एक सुपरफूड की तरह है. इसे फल या सब्जी मानकर खाया जाता है. जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) होता है. जो बालों की सही और अच्छी ग्रोथ में हेल्पफुल हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंवले का इस तरह करें इस्तेमाल
आंवले का सही ढंग से उपयोग किया जाए तो ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसलिए ये जान लेना जरूरी है कि आप आंवले का सेवन कैसे करें. लंबे औऱ घने बालों के लिए आपको आंवला न मास्क (Amla Hair Mask) की तरह सिर में लगाना है और न ही उसे कच्चा खाना है. बल्कि आपको आंवले का जूस बनाना है. जिसे आप आंवला शॉटस भी कह सकते हैं.
इसके लिए बस रोज बस एक या दो आंवले काफी होंगे. आंवले को बारीक काट लें. इसमें करी पत्ता और थोड़ी सी अदरक मिला लें. इन सभी चीजों को एक साथ मिक्सर में डालकर पीस लें. और, जूस तैयार करे लें. इस जूस को रोज पीने से बालों की ग्रोथ में असर दिखने लगेगा. आप चाहें तो चुटकी भर नमक भी मिक्स कर सकते हैं.
इस तरह कर सकते हैं स्टोर
अगर आपके पास समय की कमी रहती है. रोज रोज आपके लिए इस जूस को बना पाना संभव नहीं है तो आप इसे स्टोर भी कर सकते हैं. आपने जो जूस तैयार किया है. उसे थोड़ी ज्यादा मात्रा में बनाएं. इसे स्टोर करने के लिए आप आईस ट्रे में डाल लें. और, उसे बर्फ की तरह जमने रख दें. जब भी आपको जूस पीना हो, आंवले के ये आईस क्यूब गुनगुने पानी में डाल लें. उनके पिघलते ही उस जूस को पी जाएं.
बालों के साथ साथ स्किन को भी फायदा
बालों के झड़ने के साथ साथ अगर आप स्किन पर होने वाली झाइयां और पिंपल्स से परेशान हैं तो आंवले के जूस से उसका भी हल हो जाएगा. आंवले का जूस नियमित पीने से स्किन पर पड़े दाग धब्बे हल्के होंगे और स्किन ग्लो भी करेगी.
हेल्थ को फायदेआंवले का ऐसा जूस पीने से स्किन और बालों के साथ साथ पूरी सेहत को भी फायदा मिलेगा. इस जूस की मदद से शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स में इजाफा होता है. शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और हार्ट हेल्थ भी स्ट्रॉन्ग होती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं