Home Remedies for Fast Hair Growth : बालों का गिरना एक सामान्य समस्या बन चुकी है, जो उम्र, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलावों और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है. अगर बालों का गिरना (Baal Girna) ज्यादा हो जाए तो यह चिंता का कारण बन सकता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स कभी-कभी बालों को और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में, अगर आप नेचुरल रेमेडी (Hair growth Tips) की तलाश में हैं, तो प्याज का रस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. प्याज का रस बालों की सेहत को सुधारने के लिए बहुत इफेक्टिव साबित होता है.
बालों की ग्रोथ के लिए होम रेमेडी (Home Remedies for Fast Hair Growth)
प्याज के रस के फायदे : प्याज के रस में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. यह बालों के टूटने और गिरने को रोकने में मदद करता है. साथ ही, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को डैंड्रफ, खुजली और दूसरी समस्याओं से बचाते हैं. प्याज का रस सिर की स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ को स्पीड मिलती है. यही कारण है कि प्याज का रस बालों की सेहत के लिए एक इफेक्टिव होम रेमेडी बन सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों को लंबा करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें प्याज का रस?
अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो प्याज का रस किसी इफेक्टिव मिक्सचर के साथ इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होगा. यहां हम दो ऐसे ऑप्शन दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कर सकते हैं.
1. प्याज का रस और नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. यह बालों को पोषण देने और उनकी जड़ों को मजबूत करने का काम करता है.
कैसे बनाएं मिश्रण
- 2 चम्मच नारियल तेल में प्याज का रस मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला कर उंगलियों की टिप से बालों की जड़ों में लगाएं.
- 30-45 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.
- इस मिश्रण को सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से बालों की सेहत में सुधार हो सकता है.
2. प्याज के रस और एलोवेरा जेल
एलोवेरा में नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके साथ ही, एलोवेरा बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.
कैसे बनाएं मिश्रण
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 3-4 चम्मच प्याज का रस डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं.
- 30-60 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.
- इस मिश्रण का सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम कर सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं