सर्दियां आते ही कई लोग फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहने लगते हैं. खासकर महिलाओं में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है. कई महिलाओं की शिकायत होती है कि हल्की ठंड पड़ते ही उनकी एड़ियों में दरारें पड़ने लगती हैं. कई बार एड़ियां इतनी फट जाती हैं कि खड़े होने में तेज जलन या दर्द परेशान करता है. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने फटी एड़ियों को हील करने के 3 सबसे असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर सरीन बताते हैं, फटी एड़ियों को जल्दी ठीक करने के लिए आप 3 इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नंबर 1- सेरामाइडडॉक्टर के मुताबिक, सेरामाइड क्रीम स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. साथ ही ये त्वचा में नमी बनाए रखने का काम भी करती हैं. जब स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, तो स्किन बहुत ज्यादा ड्राई लगने लगती है, ऐसे में सेरामाइड वाली क्रीम लगाने से त्वचा को नमी मिल सकती है.
नंबर 2- अमोनियम लैक्टेटडॉक्टर आगे कहते हैं, फटी एड़ियों पर अक्सर एक मोटी और सख्त स्किन की लेयर जम जाती है. इसे हटाने के लिए आप अमोनियम लैक्टेट क्रीम या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये क्रीम त्वचा की डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करती है. इससे एड़ियों की सख्त त्वचा मुलायम होने लगती है.
नंबर 3- यूरियाइन सब से अलग फटी एड़ियों को हील करने के लिए स्किन एक्सपर्ट यूरिया वाली क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. ये भी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं, साथ ही डेड स्किन सेल्स को भी हटाती हैं.
ऐसे में अगर आपकी एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं, तो आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद एक अच्छी सेरामाइड क्रीम, अमोनियम लैक्टेट लोशन या यूरिया वाली क्रीम या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये तीनों इंग्रेडिएंट्स स्किन को नमी देकर डेड स्किन सेल्स को साफ करते हैं और एड़ियों को जल्दी मुलायम करने में असर दिखा सकते हैं. हालांकि, अगर आपकी एड़ियां ज्यादा फटी हुई हैं, एड़ियों में गहरी दरारें हैं, तेज दर्द हो रहा है, खून या पस निकल रहा है, तो बिना देरी किए एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. खासकर डायबिटीज के मरीजों को फटी एड़ियों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- पहाड़ी चाय कैसे बनाएं? इसे पीते ही आ जाएगी पहाड़ों की याद, नोट कर लें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं