विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2024

बाहर निकले पेट को पतला करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम, कुछ ही दिनों में अंदर होने लगेगा लटका पेट

Pet Ander Karne Ka Tarika: बाहर निकले पेट को हर कोई छुपाता है, क्योंकि ये न सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि कई बीमारियों को भी न्यौता देता है. ऐसे में नेचुरल तरीके से पेट अंदर करने के लिए यहां हम कुछ कारगर तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं.

बाहर निकले पेट को पतला करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम, कुछ ही दिनों में अंदर होने लगेगा लटका पेट
Pet Ander Karne Ka Tarika: पेट कम करने के लिए सुबह की शुरुआत इन 5 कामों से करें.

Belly Fat Reduce Karne Ke Upay: पेट को पतला करना आसान काम नहीं है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय कुछ काम करने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है.  आज की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गई है. खासकर बाहर निकला हुआ पेट न सिर्फ हमारे लुक को खराब करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देता है. अगर आप भी बाहर निकलने पेट की समस्या से परेशान हैं और पेट को पतला करना चाहते हैं, तो सुबह की शुरुआत इन 5 कामों से करें. अगर आप अपनी लटकती तोंद से परेशान हैं और एक अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं, तो इन आदतों को अपनाने से आपका लटका हुआ पेट जल्द ही अंदर हो सकता है. पढ़ें कुछ कारगर उपाय जो पेट की चर्बी को घटाने में मदद कर सकते हैं.

पेट की चर्बी घटाने के लिए करें ये उपाय | Try These Remedies To Reduce Belly Fat

1. गुनगुने पानी के साथ दिन की शुरुआत करें

सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है. यह न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है.

2. 5-10 मिनट तक करें प्राणायाम

योग में प्राणायाम को बहुत जरूरी माना गया है. कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम पेट की चर्बी कम करने के लिए बेहतरीन हैं. ये आपके पेट के मसल्स को टोन करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं. हर रोज 5-10 मिनट तक प्राणायाम करना आपके पेट को कम करने में अद्भुत प्रभाव दिखा सकता है.

यह भी पढ़ें: ये 5 लक्षण बताते हैं कि सड़ रहे हैं आपके दांत, कीड़ों से बचाने के लिए क्या करें? जानिए कारगर उपाय

3. पेट की चर्बी के लिए खास व्यायाम करें

सुबह के समय कुछ कारगर एक्सरसाइज करें जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हों. जैसे:

  • प्लैंक: यह पेट के मसल्स को मजबूत और टोन करने के लिए बहुत प्रभावी है.
  • क्रंचेस: ये पेट के फैट को जल्दी घटाने में मददगार हैं.
  • लेग रेज: इससे लोअर एब्डोमेन की चर्बी को कम किया जा सकता है.
  • इन एक्सरसाइज को रोजाना 15-20 मिनट तक करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

4. हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन करें

सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है. नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दलिया, अंकुरित अनाज या उबले अंडे शामिल करें. हाई-फैट और जंक फूड से बचें. सही ब्रेकफास्ट न केवल आपको एनर्जी देता है, बल्कि अनावश्यक कैलोरी को भी कंट्रोल करता है.

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो कच्चे दूध में ये चीज मिलाकर रात को सोने से पहले लगाएं, चमकने लगेगा चेहरा

5. चलने या दौड़ने की आदत डालें

सुबह के समय वॉक या रनिंग करना पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। 30 मिनट तक तेज चलना या हल्की दौड़ लगाना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी को तेजी से बर्न करता है.

इन बातों का रखें ध्यान:

  • रात को हल्का और जल्दी डिनर करें.
  • तले-भुने और शुगरी आइटम्स से बचें.
  • खूब सारा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.

बाहर निकले हुए पेट को कम करना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन अगर आप सुबह की इन 5 आदतों को नियमित रूप से अपनाएंगे, तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा. धैर्य और नियमितता के साथ किए गए ये प्रयास आपके स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगे.

Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Ka Motapa Kaise Kam Kare, Pet Ander Karne Ka Tarika, Patla Hone Ka Tarika, Belly Fat Reduce Karne Ke Upay, Slim Belly Tips In Hindi, Morning Routine For Weight Loss, Motapa Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe, Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare, How To Reduce Belly Fat Naturally, Weight Loss Tips For Flat Stomach, Lamba Aur Patla Hone Ke Upay, Pet Ko Ander Karne Ke Liye Yoga, Morning Exercise To Reduce Belly Fat, Ghar Par Belly Fat Kaise Kam Kare, Belly Fat Reduce Karne Ka Best Tarika, Diet For Flat Belly, Fat Loss Exercises At Home, Motapa Kam Karne Ke Tips, Natural Remedies For Slim Stomach, Easy Tips For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com