आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी देखी जा रही हैं. हर दूसरे आदमी की रिपोर्ट में एक ही चीज लिखकर आती है वो है फैटी लिवर. पेट थोड़ा सा बढ़ा नहीं कि डॉक्टर बोल देता है लिवर में चर्बी जम गई है. पहले ये बीमारी 50 साल के बाद होती थी, अब तो 25-30 साल के लड़कों में भी फैटी लिवर निकल रहा है. हाल ही में आचार्य मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर फैटी लिवर को कम करने का घरेलू उपाय बताया है. तो चलिए जानते हैं वो आसान और असरदार उपाय.
फैटी लिवर क्यों होता है?
सबसे पहले ये समझिए कि फैटी लिवर होता क्यों है. हमारा लिवर खाने को पचाने और शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है. जब हम ज्यादा तला-भुना, मैदा, चीनी, कोल्ड ड्रिंक और बाहर का खाना खाते हैं, तो लिवर पर बोझ बढ़ जाता है लिवर उस चर्बी को पचा नहीं पाता और वो चर्बी लिवर पर ही जम जाती है. इसी को फैटी लिवर कहते हैं.
यहां देखें वीडियो-
फैटी लिवर को ठीक करने वाला काढ़ा-
आचार्य मनीष जी ने वीडियो में 4 चीजों का काढ़ा बताया है.
सामग्री-
- सौंफ
- अजवाइन
- काला जीरा
- कलौंजी
तरीका-
इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच काला जीरा और 1 चम्मच कलौंजी डाल दीजिए. अब इसे धीमी आंच पर उबालिए. जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दीजिए और इसे छान लीजिए. बस, आपका काढ़ा तैयार है. इसे हमेशा ताजा बनाकर ही पीजिए.
काढ़ा कब और कैसे पीना है-
आचार्य मनीष जी ने पीने का नियम भी साफ-साफ बताया है. इस काढ़े को हफ्ते में 5 दिन पीना है. 2 दिन छोड़ दीजिए, ताकि लिवर को आराम भी मिले. इसे सुबह-शाम खाली पेट पीना है. सुबह उठते ही और शाम को सोने से पहले. सबसे जरूरी नियम काढ़ा पीने के 2 घंटे पहले और 2 घंटे बाद कुछ भी नहीं खाना-पीना है.
ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने बताया शुगर कंट्रोल करने का सबसे आसान नुस्खा, रोजाना करें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं