विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

कान का मैल कैसे साफ करें? बस इन 2 घरेलू चीजों की मदद से मिनटों में निकल जाएगी सारी कान की गंदगी

How To Clean Earwax Naturally: अगर कान में मैल जमा हो गया है, तो इन 2 कारगर घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने कान को साफ कर सकते हैं. ये दोनों उपाय नेचुरल आसान और बिना किसी साइड इफेक्ट के कान की सफाई में मदद करते हैं.

कान का मैल कैसे साफ करें? बस इन 2 घरेलू चीजों की मदद से मिनटों में निकल जाएगी सारी कान की गंदगी
How To Clean Earwax Naturally: कान का मैल साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर हैं.

How To Clean Earwax Naturally: कान का मैल कान के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली है, जो कान को धूल, बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. हालांकि, जब यह ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है, तो सुनने में परेशानी, खुजली और असहजता पैदा कर सकता है. हालांकि कान का मैल साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी कारगर हैं, लेकिन सभी को इनके बारे में पता नहीं होता है. इन घरेलू नुस्खों में शामिल हैं गुनगुना तेल और नमक का पानी दो बेहद कारगर घरेलू उपाय हैं. गुनगुना तेल कान के अंदर जमी गंदगी को नरम कर देता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल सकती है. वहीं, नमक का पानी कान की गंदगी को घोलने में मदद करता है और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालता है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप कान की सफाई को सुरक्षित और प्रभावी बना सकते हैं.

कान की गंदगी साफ करने के लिए कारगर घरेलू उपाय (Kaan Ki Gandagi Saaf Karne Ke Liye Gharelu Upay)

1. गुनगुना तेल – कान के मैल को नरम करने का सबसे आसान तरीका

गुनगुना तेल कान के अंदर जमी गंदगी को नरम कर देता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल सकती है. इसके लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दूध पीने के 4 गलत तरीके बना सकते हैं आपको बीमार, प्रोटीन, कैल्शियम छोड़िए उल्टा कर सकता है नुकसान

कैसे करें इस्तेमाल?

  • तेल को हल्का गुनगुना करें (ध्यान रखें कि बहुत गर्म न हो).
  • एक ड्रॉपर की मदद से 2-3 बूंदें कान में डालें.
  • 5-10 मिनट तक सिर को एक तरफ झुकाकर रखें, ताकि तेल अंदर तक पहुंच सके.
  • फिर सिर को उल्टा करके तेल और मैल बाहर निकलने दें.
  • एक साफ कपड़े या टिशू से कान को हल्के हाथों से साफ करें.

2. नमक का पानी – कान की गंदगी को नेचुरली हटाने का उपाय

नमक का पानी कान के अंदर जमी गंदगी को घोलने में मदद करता है और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालता है. बहुत से लोग इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर कान की सफाई करना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: ये पत्ते दिला सकते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड से छुटकारा, नेचुरली खून को साफ कर दूर करेंगे गंदगी

कैसे करें इस्तेमाल?

  • आधा चम्मच नमक को गुनगुने पानी में घोलें.
  • एक कॉटन बॉल को इस घोल में भिगोकर कान में कुछ बूंदें डालें.
  • कुछ मिनटों तक सिर को झुकाकर रखें.
  • फिर सिर को उल्टा करके गंदगी को बाहर निकलने दें.
  • साफ कपड़े से कान को हल्के हाथों से पोंछ लें.

बरतें ये सावधानियां:

  • इयर बड्स या तीली का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मैल और अंदर चला जाता है.
  • अगर कान में दर्द, सूजन या संक्रमण हो, तो डॉक्टर से सलाह लें.
  • बहुत ज्यादा कान साफ करने से बचें, क्योंकि इससे कान की प्राकृतिक सुरक्षा कम हो सकती है.

अगर कान में मैल जमा हो गया है, तो गुनगुना तेल और नमक का पानी की मदद से इसे सुरक्षित और प्रभावी तरीके से साफ किया जा सकता है. ये दोनों उपाय नेचुरल, आसान और बिना किसी साइड इफेक्ट के कान की सफाई में मदद करते हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Earwax Naturally, Kan Ki Gandagi Kaise Saf AreHome Remedies For Earwax Removal, Kaan Ka Mail Saaf Karne Ke Gharelu Upay, Best Ways To Remove Earwax At Home, Safe Ear Cleaning Techniques
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com