Kan Ka Mail Nikalne Ke Gharelu Upay: कान हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो न केवल सुनने में मदद करता है बल्कि हमारे संतुलन को बनाए रखने में भी भूमिका निभाता है. कान में बनने वाला मोम या मैल (जिसे ईयरवैक्स (Earwax) भी कहा जाता है) हमारी सुनने की प्रणाली का एक प्राकृतिक हिस्सा है. यह गंदगी और बैक्टीरिया से कान की सुरक्षा करता है. हालांकि, अगर मैल बहुत ज्यादा मात्रा में जमा हो जाए, तो यह सुनने में समस्या, दर्द या असुविधा पैदा कर सकता है. ऐसे में लोग कान का मैल निकालने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies To Remove Earwax) तलाशते हैं. क्योंकि घर पर कान साफ करना (Kan Saaf Karna) थोड़ा रिस्की हो सकता है. बहुत से लोग अभी भी कान का मैल निकालने के लिए इयर बड का इस्तेमाल करते हैं. खासकर जब लोग कान साफ करने के आसान तरीके (Kan Saaf Karne Ke Asan Tarike) तलाशते हैं तो यही सबसे पहले ध्यान में आता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ अन्य घरेलू उपाय भी हैं जो कान का मैल बिना किसी के परेशान साफ कर सकते हैं.
कान की गंदगी साफ करने के घरेलू उपाय (Kan Ka Mail Saaf Karne Ke Gharelu Upay)
1. गुनगुना तेल का उपयोग करें
गुनगुना तेल कान के मैल को नरम करने में सहायक होता है, जिससे वह आसानी से बाहर आ सकता है. नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का उपयोग करें. इसे हल्का गुनगुना करें (ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो). एक ड्रॉपर की सहायता से कुछ बूंदें तेल की कान में डालें. 5-10 मिनट तक सिर को झुकाकर रखें, जिससे तेल अंदर अच्छी तरह पहुंच सके. फिर हल्के से सिर को उल्टा करके तेल और मैल बाहर निकलने दें. इसे एक कपड़े की मदद से भी साफ कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. नमक के पानी का घोल
नमक का पानी कान के अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है. आधा चम्मच नमक को गुनगुने पानी में घोलें. एक साफ कॉटन बॉल लें और उसे इस घोल में भिगो दें. सिर को थोड़ा झुकाकर, कॉटन बॉल से धीरे-धीरे कान में कुछ बूंदें डालें. कुछ मिनटों बाद, सिर को उल्टा करके गंदगी को बाहर निकलने दें या कपड़े की मदद से साफ करें.
3. हाइड्रोजन परॉक्साइड का उपयोग
हाइड्रोजन परॉक्साइड कान के मैल को घोलने में कारगर है. इसे बहुत सावधानी से उपयोग करना चाहिए. एक भाग हाइड्रोजन परॉक्साइड और एक भाग पानी को मिलाएं. ड्रॉपर की मदद से इस मिश्रण की कुछ बूंदें कान में डालें. कुछ मिनटों तक झुककर बैठें और हल्के बुलबुले बनने की प्रक्रिया को होने दें. यह मैल को घोलने का संकेत देता है. इसके बाद कान को धीरे-धीरे धो लें.
यह भी पढ़ें: लिवर और किडनी को चकाचक रखना है, तो इस चीज को हफ्ते में 2 बार जरूर पिएं
इन बातों का बहुत ध्यान रखें:
- कभी भी तीखी वस्तु (जैसे माचिस की तीली, पिन आदि) का उपयोग कान साफ करने के लिए न करें. यह कान को नुकसान पहुंचा सकता है.
- अगर कान में दर्द, सूजन या असामान्य समस्या हो रही हो, तो घरेलू उपाय करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
- कान की सफाई की जरूरत महसूस होने पर नियमित रूप से विशेषज्ञ की सलाह लें.
इन उपायों के जरिए आप कान का मैल साफ कर सकते हैं, लेकिन हमेशा सतर्कता और सुरक्षा का ध्यान रखें. कान की देखभाल का मतलब सिर्फ उसकी सफाई करना ही नहीं, बल्कि उसको हेल्दी बनाए रखना भी है.
Cancer Day: कैंसर ना हो इसके लिए क्या करें? | Cancer Kaise Hota Hai | How To Prevent Cancer
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं