Natural Liver-Kidney Detox Drink: हमारा लिवर और किडनी शरीर के जरूरी अंगों में से हैं, जिनकी सही देखभाल बेहद जरूरी है. ये दोनों अंग न केवल शरीर को डिटॉक्स करते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से सबसे ज्यादा बुरा असर इन दोनों पर ही पड़ रहा है. आज बहुत से लोग लिवर की बीमारी, किडनी खराब होने से परेशान हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके लिवर और किडनी स्वस्थ रहें, तो एक नेचुरल घरेलू ड्रिंक है जिसे आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
लिवर और किडनी को साफ रखने का उपाय (Ways To Keep Liver And Kidney Clean)
हफ्ते में दो बार "नींबू और अदरक का पानी" पीने से लिवर और किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है. यह प्राकृतिक पेय न केवल शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, बल्कि ये कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नींबू और अदरक के पानी के फायदे (Benefits of Lemon And Ginger Water)
- लिवर को डिटॉक्स करता है नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
- किडनी की सफाई में सहायक अदरक का सेवन किडनी को हेल्दी बनाए रखने और शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है.
- पाचन सुधारता है यह ड्रिंक पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में मेटाबॉलिक प्रक्रिया को तेज करता है.
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है नींबू और अदरक में मौजूद गुण इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं लहसुन? क्या है सही तरीका? चलिए जानते हैं
कैसे बनाएं नींबू-अदरक का पानी? (How To Make Lemon-ginger Water)
- एक गिलास गर्म पानी लें.
- इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ें.
- करीब 1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डालें.
- इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे छानकर पी लें.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.
इन बातों का रखें ख्याल
- नींबू का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से एसिडिटी हो सकती है. इसे संतुलित मात्रा में ही लें.
- अदरक का सेवन ब्लड प्रेशर या अन्य दवाइयों के साथ करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
नींबू और अदरक का यह प्राकृतिक पेय हफ्ते में दो बार लेने से आपके लिवर और किडनी को चकाचक और हेल्दी रखने में मदद मिलेगी. इसे अपनी आदत बनाएं और बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लें!
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं