विज्ञापन

इन 2 पावरफुल योगासनों से पिघलेगी पेट की जिद्दी चर्बी, शरीर बनेगा मजबूत और फिट, जानिए सही तरीका

Yoga For Belly Fat Loss: कुछ योग आसन पेट की चर्बी को कम करने के साथ शरीर को मजबूत और फिट बनाने में बेहतर मददगार माने जाते हैं. आइए जानते हैं 2 ऐसे ही कारगर योगासनों के बारे में.

इन 2 पावरफुल योगासनों से पिघलेगी पेट की जिद्दी चर्बी, शरीर बनेगा मजबूत और फिट, जानिए सही तरीका
Belly Fat: पेट की चर्बी कम करने में मददगार योग.

Yoga Poses for Reducing Belly Fat: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम और जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. गलत खानपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना देती है. ऐसे में योग एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आता है, जो न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी बैलेंस करता है. खासकर नौकासन और अर्धनौकासन जैसे योगासन शरीर के कोर हिस्से को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद हैं. ये आसन पेट की चर्बी कम करने, पाचन सुधारने और मानसिक तनाव घटाने में मदद करते हैं. अगर इन्हें रेगुलर किया जाए, तो शरीर में एनर्जी, फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस तीनों बढ़ते हैं.

कैसे करें नौकासन और अर्धनौकासन? | How to Perform Naukasana and Ardha Naukasana?

नौकासन:

योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं. धीरे-धीरे अपने पैरों और सिर को एक साथ ऊपर उठाएं. हाथों को सामने सीधा रखें और शरीर को V शेप में संतुलित करें. सामान्य सांस लेते हुए कुछ सेकंड रुकें.

अर्धनौकासन:

इसमें वही प्रक्रिया होती है, लेकिन शरीर थोड़ा नीचे रहता है. यह शुरुआती लोगों के लिए आसान विकल्प है.

Latest and Breaking News on NDTV

पेट की चर्बी कम करने में कैसे मददगार?

इन आसनों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर डालते हैं.

  • कोर मसल्स एक्टिव होती हैं.
  • फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है.
  • पेट धीरे-धीरे टोन और फ्लैट होने लगता है.

रेगुलर प्रैक्टिस से कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होने लगता है.

कमर और पीठ को बनाएं मजबूत

  • ये आसन कमर, पीठ और हिप फ्लेक्सर मसल्स को मजबूत बनाते हैं.
  • लंबे समय तक बैठने से होने वाली कमजोरी दूर होती है.
  • कमर दर्द में राहत मिलती है.
  • बॉडी पोस्टचर सुधरता है.

पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार

जब आप नौकासन और अर्धनौकासन करते हैं, तो पेट के अंदर हल्का दबाव बनता है, जिससे पाचन अंगों की मालिश होती है. मेटाबॉलिज्म तेज होता है. गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

इन आसनों को करते समय संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और एकाग्रता की जरूरत होती है. मन शांत होता है, तनाव और चिंता कम होती है, फोकस और मानसिक ताकत बढ़ती है.

जरूरी सावधानियां:

  • रीढ़ की समस्या, लो BP, माइग्रेन, अस्थमा या दिल के मरीज इन आसनों से बचें.
  • गर्भावस्था और पीरियड्स के दौरान अभ्यास न करें.
  • हमेशा खाली पेट और सही तरीके से ही योग करें.

नौकासन और अर्धनौकासन सरल लेकिन बेहद असरदार योगासन हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. ये न सिर्फ पेट की चर्बी कम करते हैं बल्कि पूरे शरीर और मन को बैलेंस रखते हैं. अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इन आसनों को अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naukasana Yoga, Ardha Naukasana Benefits, Core Strengthening Yoga, Belly Fat Reduction, Yoga For Flat Tummy, Naukasana Benefits, Naukasana And Ardha Naukasana For Core Strength, Yoga Poses For Reducing Belly Fat, Naukasana Yoga Benefits For Weight Loss, Ardha Naukasana Technique And Benefits, Yoga For Strong Core Muscles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com