विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

Hair Care Routine: ये आसान हेयर पैक बालों का झड़ना रोकने में हैं कमाल, बना सकता है बालों को घना और लंबा

Best Hair Care Tips: छोटे और कम बाल आपके पर्सानालिटी को प्रभावित कर सकते हैं. घने बालों के लिए हेयर पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. बालों के लिए नेचुरल हेयर पैक कारगर हो सकते हैं. बालों का झड़ना भी एक बड़ी परेशानी है. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए कुछ उपाय करने जरूरी होते हैं.

Hair Care Routine: ये आसान हेयर पैक बालों का झड़ना रोकने में हैं कमाल, बना सकता है बालों को घना और लंबा
Hair Pack For Hair Growth: बालों की लंबा और घना बनाने के लिए इस हेयर पैक का करें इस्तेमाल
  • बालों को घना और लंबा करने के लिए इस हेयर पैक को आजमाएं.
  • यह नेचुरल हेयर पैक बालों के झड़ने से भी दिलाएंगा राहत.
  • जानें घर पर कैसे बनाएं पालक का हेयर पैक.

Natural Hair Care Tips: छोटे और कम बाल आपके पर्सानालिटी को प्रभावित कर सकते हैं. घने बालों के लिए हेयर पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. बालों के लिए नेचुरल हेयर पैक कारगर हो सकते हैं. बालों का झड़ना भी एक बड़ी परेशानी है. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए कुछ उपाय करने जरूरी होते हैं. कुछ लोग घने बालों के लिए घरेलू उपाय ढूंढते हैं तो कुछ घर पर बने हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर उम्र बढ़ने के साथ बालों का झड़ना शुरू हो जाते है. घने बालों के लिए पालक का हेयर पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. इस हेयर पैक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. साथ ही यह बालों को लंबा करने भी मदद कर सकता है. बालों का झड़ना और बालों का पतलापन पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है. पालक के पत्तों से बना हेयर पैक, बालों की हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है. यहां जानें इस हेयर पैक को बनाने का तरीका.

सर्दियों में इन 6 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करने से मजबूत होगी इम्यूनिटी, संक्रमण से रहेंगे दूर

कैसे काम करता है पालक का हेयर पैक | How Spinach Hair Pack Works

पालक न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बालों को पोषण न मिलने से यह रूखे, बेजान हो जाते हैं. ऐसे में पालक का हेयर पैक आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. पालक में आयरन की मात्रा भरपूर में होती है, लेकिन आयरन के अलावा भी पालक में कई एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाने में भी फायदेमंद हो सकते हैं.

homemade hair packsNatural Hair Care Routine: बालों को घना बनाने के साथ बालों को झड़ने से भी राहत दिला सकता है ये हेयर पैक

पालक में कई तरह के तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं. अगर आप बालों के छोटे होने और बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आप इस हेयर पैक को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या ग्रीन टी में नीबू निचोड़ने से दोगुने हो जाते हैं इसके फायदे? सर्दियों में ऐसा करने के 7 कारण जानें

पालक को हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री

- पालक के पत्ते
- नारियल का तेल 
- ऑलिव ऑयल 
- शहद- 1 चम्मच

ऐसे बनाएं पालक का हेयर पैक | How To Make Spinach Hair Pack

- सबसे पहले पालक को अच्छी साफ कर लें.
- इसे ब्लेंडर में डालें और साथ में शहद और तेल डाल दें.
- इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और फिर अपने स्कैल्प पर और बालों पर लगाएं.
- बालों पर इस पेस्ट को 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धोएं.

पालक के हेयर पैक को कैसे करें इस्तेमाल

इस हेयर पैक को हफ्ते में 2 से 3 दिन लगाने पर आपको काफी फायदा हो सकता है. इसे लगाने के बाद बालों को गर्म पानी से न धोएं.

Weight Loss: वढ़ रहा है वजन, तो ये 5 असरदार टिप्स डाइट से फैट और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हैं लाजवाब

5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

High Blood Pressure को अच्छे से काबू करने के लिए रामबाण माने जाते हैं ये 5 फूड्स, बिना सोचे कर लें डाइट में शामिल

Meditation Rules: खाली पेट ही क्यों करना चाहिए मेडिटेशन? यहां जानें प्राणायाम करने के कुछ जरूरी नियम

बहुत जरूरी है Breast Cancer का जल्दी पता लगाना, स्तन कैंसर से जुड़ी इन झूठी बातों पर न करें यकीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Hair Care Tips, Hair Pack, Spinach Hair Pack, Hair Pack For Hair Growth, Hair Pack For Thick Hair, Best Hair Pack, Hair Packs For Healthy Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com