विज्ञापन

पसीने के कारण बाल-बाल टूट रहे हैं बाल? अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स

Summer Hair Care: आइए हम आपक कुछ ऐसे असरदार और आसान हेयर केयर टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाने से आपको सकारात्मक लाभ देखने को मिलेंगे.

पसीने के कारण बाल-बाल टूट रहे हैं बाल? अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स
How do I take care of my hair in summer?

Summer Hair Care: गर्मी के मौसम का आगाज हो गया है. तापमान में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी से इसका असर भी अब दिखने लगा है. चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी, और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी के साथ पसीने की मार झेलनी पड़ रही है. ऐसे मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. तेज धूप, धूल और पसीने के कारण लोगों के बाल चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। अगर आप भी बालों की इसी प्रकार की दिक्कत से परेशान हैं, तो आइए हम आपक कुछ ऐसे असरदार और आसान हेयर केयर टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाने से आपको सकारात्मक लाभ देखने को मिलेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

धूप और गर्मी से बालों को कैसे बचाएं?

टोपी या स्कार्फ से ठकें: बालों को धूप और पसीने से बचाने के लिए जब भी आप घर से निकलें, तो सिर को टोपी या स्कार्फ से ठकें. इसके अलावा आप छाता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ये चीजें आपके बालों को तेज धूप और धूल से बचाने में मदद करती हैं और इससे पसीना भी कम आता है.

पर्याप्त पानी पीएं: गर्मी के मौसम में जिस प्रकार शरीर को हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है, ठीक उसी प्रकार बालों के हेल्थ के लिए नमी की जरूरत होती है, इसके लिए पर्याप्त पानी पीएं और बाल धोने के बाद अच्छे मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करें.

सल्फेट फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें: गर्मी में पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं, इसलिए हल्का या सल्फेट मुक्त शैम्पू से हर 2-3 दिन में बाल धोएं, इससे आपका स्कैल्प साफ रहेगा और बाल झड़ने की समस्या भी कम होगी.

एलोवेरा जेल और नारियल तेल लगाएं: अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रुखें या फिर ड्राई हैं, तो एलोवेरा जेल और नारियल तेल का मिश्रण या दही का उपयोग करें, इससे बालों को पोषण मिलेगा और नमी भी बनी रहेगी. इसी के साथ समय-समय पर बालों को थोरा-थोका ट्रिम करवाते रहें, इससे आपके बालों की ग्रोथ और रूखेपन में कमी आएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या न करें?

तेज धूप और पसीने की वजह से गर्मियों में कई लोगों के बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में आप ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे हीटिंग टूल्स का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें. बालों की हेल्थ के लिए उन्हें बहुत ज्यादा टाइट से बांधने से बचें.

इसे भी पढ़ें: कई बीमारियों का काल है जानुशीर्षासन, यहां जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Hair Care Solutions Shampoo, Summer Hair Care Solutions At Home, Summer Hair Care Tips Home Remedies, Best Summer Hair Care Solutions, Hair Care Routine For Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com