विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2022

Hair Care: If You Want Long Hair, Start Applying This Hair Oil From Today, It Will Also Make Hair Strong And Thick

Hair Care Tips: ऐसे गिरते टूटते कमजोर बालों में नई जान डालने के लिए आप पांच अलग अलग तरह के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं. ये पांच तेल एक बराबर मात्रा में मिलाकर आपको जार में रखने हैं. हफ्ते में दो बार इस तरह के तेल के उपयोग से आप वापस घने बाल हासिल कर सकते हैं.

Hair Care: If You Want Long Hair, Start Applying This Hair Oil From Today, It Will Also Make Hair Strong And Thick
Oil For Hair Growth: बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में हेयर ऑयल की बड़ी भूमिका होती है.
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर बालों को घना करने तक ये तेल फायदेमंद है.
  • बादाम और कैस्टर ऑयल बालों को पोषण देते हैं.
  • हेल्दी हेयर के लिए नीचे 5 बेस्ट ऑयल दिए गए हैं.

Best Hair Oils: बालों के झड़ने का सिलसिला एक बार शुरू होता है तो आसानी से नहीं थमता. वैसे तो बालों को गिनना आसान नहीं. लेकिन एक दिन में सौ तक बालों का गिरना सामान्य माना जाता है. लेकिन हर बार बालों में हाथ फिराते हुए आपके हाथ में गुच्छे टूट टूट कर आने लगें तो ये बालों के कमजोर होने की निशानी है. इसी तरह झड़ते झड़ते बाल बहुत पतले होने लगते हैं. ऐसे गिरते टूटते कमजोर बालों (Brittle Hair) में नई जान डालने के लिए आप पांच अलग अलग तरह के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं. ये पांच तेल एक बराबर मात्रा में मिलाकर आपको जार में रखना है. हफ्ते में दो बार इस तरह के तेल के उपयोग से आप वापस घने बाल हासिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन कौन से हैं वो तेल.

बालों की हर परेशानी को दूर करने के लिए तेल | Oil To Remove All Hair Problems

1) नारियल तेल

नारियल तेल से बालों को नमी मिलती है साथ ही ये प्रोटीन लोस होने से भी बचाता है. नारियल तेल की नियमित मसाज से बाल ड्राई नहीं रहते और आसानी से नहीं टूटते. तेल में मौजूद फैटी चैन बालों के क्यूटिकल्स को मजबूत करती है और उन्हें हाइड्रेट रखती है.

Fast Weight Loss के लिए इस तरह करें Peanut का सेवन, विंटर वेट लॉस डाइट का बनाएं हिस्सा

2) कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होता है. इस तेल को लगाने से बालों की स्कैल्प को भरपूर पोषण मिलता है. जिसकी वजह से बालों का झड़ना कम होता है.

3) बादाम का तेल

बालों को स्प्लिट एंड्स और डैमेज से बचाने के लिए बादाम का तेल एकदम परफेक्ट है. डैमेज बाल कम होंगे तो वो ज्यादा घने और मजबूत ही नजर आएंगे. बादाम के तेल में भरपूर विटामिन ई होता है. जो बालों के लिए एक नेचुरल ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और बालों को रिपेयर करता है.

सर्दियों में दही खाने को लेकर फैले हैं ये 5 भ्रम, जानें ठंड के दिनों में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदायक

m4g053eo

4) ऑलिव ऑयल

बालों में किसी तरह का इंफेक्शन हो या बार बार डैंड्रफ होता हो तो ऑलिव ऑयल की मसाज करने की सलाह दी जाती है. इस तेल से रूसी कम होती है. बाल भरपूर मॉइश्चराइज होते हैं. ऑलिव ऑयल उन हॉरमोन्स की ग्रोथ को भी रोकता है जो स्कैल्प को कमजोर कर बालों की बाइंडिंग पर असर डालते हैं.

विटामिन बी 12 की कमी कई बीमारियों की वजह, डिप्रेशन और कमजोरी के अलावा इन बीमारियों का खतरा

5) रोजमैरी ऑयल

रोजमैरी ऑयल की सिर्फ दस बूंदें इन पांच तेलों के मिश्रण में मिलाएं. इस तेल की वजह से बालों की चमक लौटती है साथ ही बाल घने भी दिखाई देते हैं. इस तेल की मसाज से गंजेपन का खतरा कम होता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Oiling Hair, Haircare Tips, Hair Care Tips, Hair Oil For Grey Hair, Hair Oil For Dandruff, Hair Oil For Hair Fall, Hair Oil For Hair Growth, Best Hair Oils, Best Hair Oils For Hair Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com