Lotus Flower Benefits In Hindi: कीचड़ में खिलने वाला गुलाबी, सफेद और नीले रंगों वाला कमल न केवल देखने में खूबसूरत होता है बल्कि इसका हिंदू धर्म में भी खासा महत्व है. मान्यता है कि नारायण की अर्धांगनी माता लक्ष्मी का निवास स्थान भी कमल ही है. आयुर्वेदाचार्य इसकी खूबियों से अवगत कराते हुए बताते हैं कि कमल सेहत के लिए वरदान होता है और इसके सेवन से अनगिनत फायदे मिलते हैं. कमल में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इस वजह से इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों की खान माना जाता है. कमल के फूल के अलावा इसके पत्ते और जड़ को भी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
कमल के फूल के फायदे- (Kamal Ke Phool Ke Fayde)
आयुर्वेद में कमल को 100 समस्याओं की एक दवा माना जाता है. आयुर्वेद में पवित्र कमल के फूल को इसके शीतलता और शांति देने वाले फूलों की श्रेणी में रखा जाता है. इसके साथ ही कमल के अर्क का उपयोग त्वचा की देखभाल में भी किया जाता है. कमल के फूल के सेवन करने से तनाव दूर होता है. रक्तचाप और तापमान भी नियंत्रित होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- शरीर में ब्लड शुगर लेवल कितने से ज्यादा नहीं होना चाहिए? कब डायबिटीज माना जाएगा? यहां जानिए

Photo Credit: iStock
आयुर्वेदाचार्य और पंजाब स्थित 'बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि कोमल सा कमल बुखार, लीवर से संबंधित समस्याओं के साथ ही खांसी को भी खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है. कमल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं.
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, “आजकल की अनियमित दिनचर्या और काम के दबाव में तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याएं आम सी बात बन गई हैं. कमल के न केवल फूल, बीज बल्कि पत्तियां भी फायदेमंद होती हैं और कई समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सक्षम होती हैं.”
उन्होंने आगे बताया, “पेट साफ न हो या पेट की गर्मी बढ़ने से उसका असर मुंह में पड़ता है और छाले हो जाते हैं. ऐसे में कमल का फूल सहायक होता है.”
महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं