इलायची का इस्तेमाल हम कई अलग तरीकों से करते हैं. कोई खाने के बाद अपने मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची खाता है तो कई लोग अपनी चाय का जायका बदलने के लिए इलायची का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं इलायची हर किसी के किचन का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट मसाला है जिसे सब्जियां या पकवान में डालकर उसका स्वाद बढ़ाया जाता है. पर क्या आप जानते हैं इलायची में कई ऐसे गुण मौजूद हैं जो एक नहीं बल्कि कई परेशानियों का समाधान बनते हैं. इलायची में मौजूद क्वालिटीज बॉडी को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं. इलायची में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं इलायची से होने वाले फायदों के बारे में.
टीकाकरण करा चुके लोग भी रखें इन लक्षणों पर नजर, हो सकते हैं Omicron के Symptoms
इलायची के फायदे
1. मुंह के कैंसर में मददगार: इलायची में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रोपर्टीज मुंह का कैंसर, स्किन के कैंसर से लड़ने में मददगार हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. तेजी से वजन कम करने में मददगार है हे इलायची: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं, तो डाइट में इलायची को शामिल करें. इलायची में मौजूद पोषक तत्व तेजी से वेट लॉस करने में मदद करते हैं.
3. खर्राटों से दिलाए निजात : अगर आपका पार्टनर या बच्चे रोज खर्राटों की शिकायत करते हैं, तो गर्म पानी के साथ मिलाकर इलायची का सेवन करने से अच्छी नींद आती है और खर्राटे की परेशानी से भी निजात मिल सकती है.
4. कब्ज से तुरंत राहत पाएं: इलायची खाने से कब्ज, एसिडिटी, पेट में होने वाली ऐठन और गैस की परेशानी से राहत मिल सकती है.
गठिया रोगियों के लिए 8 Gout Triggers, इग्नोर करने से शरीर में भयानक रूप से बढ़ सकता है Uric Acid
5. हिचकी क्यों आती है और इसे रोकने के उपाय क्या हैं: आप लगातार हिचकी आने से परेशान हैं तो गर्म पानी में इलायची डालकर उबालें और फिर यही पानी पिएं. इससे आपको तुरंत हिचकी में आराम मिलेगा.
6. सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत: आप अगर सांस से जुड़ी किसी भी बीमारी से परेशान हैं तो आपके लिए इलायची किसी अमृत से कम नहीं है. दरअसल इलायची की तासीर गर्म होती है जो सास और अस्थमा जैसी समस्या में आराम दिलाने में कारगर है.
7. डायबिटीज के मरीजों के लिए इलायची हो सकती है फायदेमंद: एक रिसर्च के मुताबिक इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी बॉडी के शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करती है.
8. घबराहट महसूस हो तो: आपको बार-बार घबराहट महसूस होती है. ऐसे में घबराहट होने पर इलायची खाने से आपको काफी राहत महसूस हो सकती है.
9. मुंह की बदबू को दूर करने का कारगर उपाय: इलायची एक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है. ज्यादातर लोग खाने के बाद इलायची को माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करते हैं. दरअसल इलायची खाने से मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है जिससे मुंह से बुरी स्मेल नहीं आती.
10. लिवर से जुड़ी समस्याओं में मददगार: कई आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है. इलायची खाने से हमारा लिवर बेहतर काम करता है. इलायची हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में बहुत अहम रोल निभाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं