Fridge Safety Tips: घर में रखा फ्रिज हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा है. गर्मियों में तो यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने का पूरा जिम्मा इसी पर होता है. लेकिन कई बार हम इसकी छोटी-छोटी खराबियों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर बड़े नुकसान या हादसे का कारण बन सकती है. अगर समय रहते कुछ संकेतों को समझ लिया जाए तो न सिर्फ फ्रिज की लाइफ बढ़ती है बल्कि घर की सुरक्षा भी बनी रहती है.
ये 5 सिग्नल दिखें तो मत करें इग्नोर- (5 Fridge Safety Tips)
फ्रीजर में मोटी बर्फ जमना
अगर आपके फ्रीजर (Freezer) में बार-बार मोटी परत में बर्फ जम रही है तो यह सामान्य नहीं है. यह कूलिंग सिस्टम (Cooling System) में गड़बड़ी या एयर फ्लो (Air Flow) की समस्या का संकेत हो सकता है. इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: काली और जाम हो गई है चाय-आटे की छलनी? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में हो जाएगी बिल्कुल साफ
ज्यादा शोर करना
फ्रिज (Fridge) का हल्का आवाज करना सामान्य होता है लेकिन अगर यह अचानक तेज आवाज करने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें. यह फैन (Fan) या कंप्रेसर (Compressor) में खराबी का संकेत हो सकता है. लगातार शोर आना मशीन के अंदर किसी बड़ी दिक्कत की ओर इशारा करता है.
जरूरत से ज्यादा गर्म होना
फ्रिज का पीछे हल्का गर्म होना सामान्य है. लेकिन अगर साइड या पीछे बहुत ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. खराब वेंटिलेशन (Ventilation) या ओवरलोड (Overload) की वजह से ऐसा हो सकता है. इसे तुरंत चेक कराना जरूरी है.
बार-बार बिजली ट्रिप होना
अगर फ्रिज चालू करते ही बिजली ट्रिप (Electricity Trip) हो जाती है तो यह इलेक्ट्रिकल फॉल्ट (Electrical fault) का संकेत है. यह वायरिंग (Wiring) में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) या किसी पार्ट की खराबी की वजह से हो सकता है. इसे अनदेखा करना जोखिम भरा हो सकता है.
कूलिंग में अचानक कमी
अगर फ्रिज पहले की तरह ठंडा नहीं कर रहा या अंदर का तापमान बार-बार बदल रहा है तो यह गैस लीकेज (Gas Leakage) या थर्मोस्टेट (Thermostat) की समस्या हो सकती है. इससे खाने की चीजें खराब होने लगती हैं और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
समय पर जांच करना है जरूरी
इन संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं है. समय पर सर्विस (Service) और सही देखभाल से फ्रिज लंबे समय तक सही चलता है. अगर इनमें से कोई भी समस्या नजर आए तो तुरंत एक्सपर्ट से जांच कराएं. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं