किसी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो कोई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है. इन सभी चीजों की वजह है सिर्फ आपका लाइफस्टाइल. कई बार लोग दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी डाइट में सिर्फ 3 चीजें शामिल करने से ही कोलेस्ट्रॉल में जमी गंदगी को साफ किया जा सकता है? कौन से हैं वो फूड्स? जानते हैं.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलू उपाय? कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हुए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. टीएस क्लेर ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि 3 फूड्स ऐसे हैं जो कोलेस्ट्रॉल में जमी गंदगी को कम कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या करना चाहिए | Cholesterol Kaise Kam Kare In Hindi
ओट्स:
ओट्स कई लोगों के सुबह के नाश्ते में शामिल होता है. कई लोग सोचते हैं इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जो सही भी है. इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं, इसका सेवन पेट से जुड़ी दिक्कतें भी दूर कर सकता है.
मोरिंगा:
मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर है, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है. इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन स्ट्रेस को भी कम करने में मदद कर सकता है. आप चाहें तो इसका सेवन सुबह पाउडर, चाय या सब्जी के रूप में कर सकते हैं.
मेथी के दाने:
हर घर के किचन में पाई जाने वाली मेथी सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि आपके हार्ट को हेल्दी रखने में भी बेहद मददगार है. इसमें पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप चाहें तो इसके दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं.
(यह लेख इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. टीएस क्लेर से बातचीत पर आधारित है)
इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद गुड़ खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया सच!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं