खाने के बाद गुड़ मिल जाए तो मजा आ जाता है. आपने देखा होगा खाना खाने के बाद कई लोग गुड़ तो खाते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आदत सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए भी कमाल है. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गुड़ के क्या फायदे हैं? गुड़ को खाने के बाद खाने से क्या होता है? इससे जुड़े सवालों का जवाब दिया है. तो अगर आप भी गुड़ के दीवाने हैं और खाने के बाद ये चाहिए ही चाहिए होता है, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.
यहां देखें पोस्ट...
खाना खाने के बाद गुड़ खाने के फायदे?
आचार्य बालकृष्ण जी का मानना है कि पेट के रोगों के लिए गुड़ किसी औषधि से कम नहीं है यानी अगर कोई भी व्यक्ति अपने पेट से दुखी है, तो उसके लिए गुड़ का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. इतना ही नहीं, जो लोग खाने के बाद हमेशा भरा हुआ यानी हेवी फील करते हैं उनके लिए भी गुड़ काफी मददगार साबित हो सकता है.
अगर आप रोजाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाते हैं, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती है. आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि रोजाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ आपके पेट को स्वस्थ रख सकता है.
ऐसे में जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं, उनके लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना या अपने लाइफस्टाइल में इसे शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
गुड़ के फायदे
- शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है.
- इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है.
- लिवर को साफ करने में मदद कर सकता है.
- एनीमिया के मरीजों के लिए भी गुड़ काफी फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: मैंने 30 दिन तक खाली पेट अंजीर खाए, मेरे साथ क्या-क्या हुआ.. दिल्ली की लड़की ने साझा किया अनुभव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं