विज्ञापन

E20 फ्यूल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा ऐलान, शनिवार को दिल्ली में AAP का नेशनल टाउनहॉल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी E20 फ्यूल के खिलाफ नेशनल टाउनफॉल आयोजित करने का ऐलान किया है. उन्होंने इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है.

E20 फ्यूल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा ऐलान, शनिवार को दिल्ली में AAP का नेशनल टाउनहॉल
E20 फ्यूल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टाउनहॉल बुलाई है.
NDTV
नई दिल्ली:

AAP Town Hall on E20 Fuel: पेपर लीक पर हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब E-20 फ्यूल के खिलाफ माहौल बनने लगा है. सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के तर्ज पर E-20 जनता पार्टी का गठन हुआ है. जिस पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी E-20 फ्यूल के खिलाफ नेशनल टाउनफॉल आयोजित करने का ऐलान किया है. सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, "देश के युवाओं ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि वे इस मौके पर E20 फ्यूल का मामला भी सुलझा दें। लोगों को काफी परेशानी हो रही है."

E20 फ्यूल के खिलाफ आप का नेशनल टाउनहॉल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि E20 फ़्यूल के कारण लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं. मैं प्रधानमंत्री से निवेदन करता हूं कि वे आगे आएं और इस समस्या के और बढ़ने से पहले इसका समाधान करें. इस मामले पर सभी को एक साथ लाने के लिए, हम इस शनिवार को 'E20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल' आयोजित कर रहे हैं. 

टाउनहॉल से ऑनलाइन भी जुड़ सकेंगे लोग

केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. बताया गया कि यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा. जो लोग दिल्ली और आस-पास के शहरों में रहते हैं और व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं, उन्हें सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचना है. जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकते, वो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. 

केजरीवाल बोले- एक्सपर्ट, प्रभावित सहित सभी को एक साथ लाने का मंच

ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना होगा. केजरीवाल ने बताया कि हम विशेषज्ञों, प्रभावित लोगों और इस मुद्दे में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति को एक ही मंच पर लाने की उम्मीद करते हैं. हम सभी को बोलने का मौका देंगे और सरकार को E20 पॉलिसी वापस लेने के लिए मजबूर करने की भविष्य की रणनीति तय करेंगे..."

यह भी पढे़ं - E20 पेट्रोल से कितना घटता है कार-बाइक का माइलेज, संसद में सरकार ने बता दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party, E20 Fuel, E20 Fuel Disadvantage, E20 Fuel News, E20 Fuels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com