विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2025

बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से खींचकर बाहर निकाल देगा लहसुन, इस तरह से करें डाइट में शामिल, कंट्रोल में रहेगा Bad Cholesterol

Cholesterol Reduce Food: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. आप इसको कंट्रोल करने के लिए क्या कर सकते हैं आइए जानते हैं.

बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से खींचकर बाहर निकाल देगा लहसुन, इस तरह से करें डाइट में शामिल, कंट्रोल में रहेगा Bad Cholesterol
How to Control Bad Cholesterol: लहसुन का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को करेगा कंट्रोल.

Cholesterol Reduce Food: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं.  बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में आप इसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं लहसुन का किस तरह से सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. 

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन कैसे करें ( How to eat garlic to control Bad Cholesterol)

खूबियों का खजाना है अर्जुन छाल, इसमें छुपा है सेहत का राज, जाने किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी की लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी बेहद लाभदायी होता है. दरअसल लहसुन में एलिसिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही लहसुन में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक्स, विटामिन सी, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पाए जाने वाले तत्व शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. 

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप लहसुन को भूनकर या फिर इसकी चटनी का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप लहसुन को शहद के साथ भी खा सकते हैं. लहसुन को देसी घी में भूनकर भी इसका सेवन किया जाता है. 

इसके अलावा आप सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं. यह शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से खींचकर बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

लहसुन का सेवन करने के अन्य फायदे ( Garlic Health Benefits)

  • लहसुन का सेवन पाचन में सुधार करता है.
  • इम्यूनिटी को बढ़ाता है.
  • हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है.
  • डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में मदद करता है.
  • जोड़ों के दर्द से राहत देता है.
  • बालों के विकास और स्वास्थ्य को बढ़ाता है.
  • वजन कम करने में मदद करता है.
  • त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है.
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Foods To Instant Control Bad Cholesterol, Bad Cholesterol Ko Kam Kaise Kare, Which Food To Eat In Cholesterol Management, Bad Cholesterol, Lifestyle, How To Reduce Cholesterol, How To Reduce Cholesterol In 15 Days, List Of Foods To Lower Cholesterol, What Are The 5 Super Foods That Lower Cholesterol, Heart Attack, What To Do In Heart Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com