विज्ञापन
This Article is From May 07, 2025

क्या चिया बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल साफ हो सकता है? नसों में जमा मोम कैसे हटेगा? जानिए घरेलू उपाय

Cholesterol Saaf Karne Ke Upay: माना जाता है कि चिया बीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को साफ रखने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन, क्या ऐसा वाकई होता है? आइए जानते हैं.

क्या चिया बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल साफ हो सकता है? नसों में जमा मोम कैसे हटेगा? जानिए घरेलू उपाय
रेगुलर सेवन से धमनियों में जमा मोम को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं.

Chia Seeds For Cholesterol: आजकल बढ़ता कोलेस्ट्रॉल लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. खासकर धमनियों में जमा मोम (प्लाक) के कारण ब्लड फ्लो में दिक्कत आ सकती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को नेचुरली कैसे कम करें? वैसे तो कई प्राकृतिक उपाय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और नसों को साफ करने में मदद कर सकते हैं. चिया बीज इनमें से एक है. लेकिन, क्या यह वास्तव में असरदार है? आइए जानते हैं.

चिया बीज का कोलेस्ट्रॉल पर क्या प्रभाव पड़ता है? (What Effect Do Chia Seeds Have On Cholesterol?)

चिया बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके रेगुलर सेवन से धमनियों में जमा मोम को धीरे-धीरे साफ किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने के अद्भुत फायदे, ये 5 लोग तो जरूर आदत में कर लें शुमार

नसों में जमा मोम हटाने के प्राकृतिक तरीके (Natural Ways To Remove Wax Deposits In Veins)

चिया बीज का सेवन: रोज सुबह 1-2 चम्मच चिया बीज को पानी में भिगोकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसे स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी लिया जा सकता है।

लहसुन और शहद: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड वेसल्स को साफ रखने में मदद करते हैं. रोज सुबह एक कली लहसुन और एक चम्मच शहद खाने से धमनियों की सफाई हो सकती है.

ग्रीन टी: ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक होता है. दिन में दो बार ग्रीन टी पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है.

फाइबर से भरपूर डाइट: दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस और हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं. फाइबर शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है.

नियमित व्यायाम: रोजाना 30-40 मिनट की वॉक, योग या कार्डियो एक्सरसाइज ब्लड वेसल्स को साफ रखने में मदद करती है. एक्टिव लाइफस्टाइल से कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या काली मिर्च और शहद से कंट्रोल हो जाता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज रोगियों के लिए कितना फायदेमंद? जानिए

चिया बीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों को साफ रखने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन, इसके साथ-साथ बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी बेहद जरूरी है.

Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chia Seeds For Cholesterol, Cholesterol Ko Kaise Ghataye, Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Upay, Cholesterol Saaf Karne Ke Upay, Chia Seeds For Cholesterol Reduction, How To Remove Plaque From Arteries Naturally, Home Remedies To Lower Cholesterol Levels, Chia Seeds Health Benefits, Natural Ways To Clean Blocked Arteries, Cholesterol Management With Superfoods, Best Foods To Reduce Bad Cholesterol, Heart Health And Chia Seeds, Herbal Solutions For Cholesterol Control, Detox Your Veins Natural Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com