विज्ञापन

'वैभव को ODI टीम में लाओ और रोहित के साथ ओपनिंग कराओ', गंभीर-अगरकर को दिग्गज ने दी सलाह

Rohit Sharma and Vaibhav Suryavanshi opening pair: भारत के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर का मानना ​​है कि वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मौका देने का सही समय आ गया है.

'वैभव को ODI टीम में लाओ और रोहित के साथ ओपनिंग कराओ', गंभीर-अगरकर को दिग्गज ने दी सलाह
Vaibhav Sooryavanshi in ODI World cup 2027

Farokh Engineer on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए.  बीते जमाने के विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना ​​है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मध्य क्रम को और मजबूती मिलेगी.

इंजीनियर ने पीटीआई से कहा, ‘‘आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है, गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए." उन्होंने कहा, ‘‘गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं,  इसके अलावा वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा. मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए.''

इंजीनियर ने कहा, ‘‘सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है. विराट कोहली तीसरे और गिल नंबर पर आ सकते हैं. इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी.''

सूर्यवंशी ने जिंबॉब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.  इंजीनियर ने कहा कि इस 15 साल के खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है.  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को भारत की वनडे टीम में शामिल करने का यही सही समय है,  मुझे समझ नहीं आता कि लोग वनडे और टी20 में इतना अंतर क्यों करते हैं. वह रन बना रहा है और उसमें पारी की शुरुआत करने का आत्मविश्वास भी है.''

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Rohit Gurunath Sharma, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com