- प्रेगनेंसी में डाइट का रखना होता है खास ध्यान.
- गर्भवती महिलाओं को इन 4 चीजों को नहीं खाना चाहिए.
- यहां जानें गर्भावस्था में किन चीजों को खाने से मिलेगा फायदा.
Food To Avoid In Pregnancy: प्रेगनेंसी में हर महिला को हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कभी-कभी आप कुछ चीजों को हेल्दी समझकर खा लेते हैं जो नुकसानदायक हो सकती हैं. प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के 9 महीने हर महिला के लिए यादगार होते हैं. इस दौरान मां को न सिर्फ अपना नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु का भी खास ध्यान रखना होता है. साथ ही प्रेगनेंसी डाइट (Pregnancy Diet) को लेकर भी काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है. गर्भावस्था में बैलेंस डाइट (Balance Diet During Pregnancy) लेकर खुद को हेल्दी रखा जा सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान उन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है जो हेल्दी होती हैं, लेकिन कई चीजें हेल्दी होने के बाउजूद भी प्रेगनेंसी में नहीं खाई जानी चाहिए.
जिन महिलाओं के बात पता नहीं होती है वह अक्सर ये गलतियां करती हैं इससे न सिर्फ मां के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है बल्कि बच्चे पर भी असर पड़ सकता है. ऐसी चीजें प्रेगनेंसी में परेशानी खड़ी कर सकते हैं. यहां जानें प्रेगनेंसी में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए...
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लीवर को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए सुबह खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, जानें 5 और शानदार फायदे!
प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खानी चाहिए ये चीजें | These Things Should Not Be Eaten During Pregnancy
1. कच्चा पपीता न खाएं
वैसे तो गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह लेकर पपीता खा सकते हैं लेकिन कच्चे पपीता खाने से बचना चाहिए. प्रेगनेंसी में दौरान महिलाओं को कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए. अगर आप कच्चा पपीता खाते हैं तो प्रसव जल्दी होने की संभावना बढ़ जाती है. पपीता अन्य फलों की तरह हेल्दी है इसी वजह से कई प्रेगनेंट महिलाएं प्रेगनेंसी में कच्चा पपीता भी खा लेती हैं जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है.
Food To Avoid In Pregnancy: प्रेगनेंसी में कच्चा पपीता बिल्कुल भी न खाएं, हो सकता है नुकसान 2. कच्चा अंडा खाने से बचें
प्रेगनेंसी में हेल्दी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में अंडा भी हेल्दी चीजों में गिना जाता है, लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं को कच्चा अंडा खाने से बचना चाहिए. डॉक्टर की सलाह लेकर वह पकाया हुआ अंडा खा सकती हैं. अधपके अंडे के सेवन से सालमोनेला संक्रमण का खतरा हो सकता है. इस संक्रमण से गर्भवती महिला को उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है. ऐसे में कच्चा अंडा खाने से हमेशा परहेज करें.
Mushroom For Diabetes: क्या डायबिटीज में मशरूम खाने चाहिए? जानें ब्लड शुगर लेवल पर क्या होता है असर
3. अंगूर भी न खाएं
अंगूर किसे पसंद नहीं होते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को अंगूर का सेवन करना भारी पड़ सकता है. गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में महिला को अंगूरों का सेवन करने से बचना चाहिए. अंगूर का सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में गर्भवति महिलाओं को अंगूर के सेवन से बचना चाहिए.
4. अनानास भी हो सकता है नुकसानदायक
अनानास का सेवन करने से भी प्रसव समय सीमा से पहले होने की आशंका रहती है. ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अनानास का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. हालाकि बाकी दिनों में अनानास का सेवन काफी हेल्दी हो सकता है लेकिन प्रेगनेंसी में इससे बचना चाहिए.
काली मिर्च में शहद मिलाकर सेवन करने से बढ़ती है इम्यूनिटी और पाचन शक्ति, जानें 6 जबरदस्त फायदे!

प्रेगनेंसी में इन चीजों का खाएं | Eat These Things In Pregnancy
गर्भावस्था में ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. दही, छाछ व दूध आदि जैसे डेयरी उत्पाद गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं. प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन भी ऐसी महिलाओं के लिए माना जाता है. मोटे अनाज और चावल का सेवन गर्भ काल में अच्छा रहता है. गर्भावस्था में सूखे मेवों को भी अपने खान-पान में शामिल करें। मेवों में कई तरह के विटामिन, कैलोरी, फाइबर व ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
लैपटॉप या फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आखों में हो रही है जलन तो इस घरेलू उपाय से आंखों को रखें हेल्दी!
क्या होते हैं पीएमएस या Premenstrual syndrome के लक्षण, कैसा हो आहार, क्या खाएं और क्या नहीं
Increase Bust Size: 5 आहार, जो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में हैं मददगार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं