विज्ञापन

ये फूड्स हैं एलन मस्क की पहली पसंद, जानिए कैसी है उनकी डाइट

सोशल मीडिया पर वेज और नॉनवेज की बहस के बीच एलन मस्क ने अपनी डाइट को लेकर काफी चर्चा में आ गए हैं. कई लोग उनकी डाइट के बारे में जानना चाहते हैं. यहां जानते हैं एलन मस्क क्या खाना करते हैं पसंद?

ये फूड्स हैं एलन मस्क की पहली पसंद, जानिए कैसी है उनकी डाइट
Elon Musk Diet : एलन मस्क क्या खाते हैं?

वेज और नॉन-वेज खाने को लेकर अक्सर लोगों में बहस छिड़ जाती है. वेजिटेरियन खाने वाले अक्सर वेज को ज्यादा हेल्दी बताते हैं. वहीं, नॉन-वेज खाने वाले अपने डाइट को ज्यादा पोषण युक्त बताते हैं. हाल ही में सोशल मीडिय पर भी इस विषय की चर्चा काफी तेज हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि दुनिया की 3 बड़ी AI और टेक कंपनियों के प्रमुख, डारियो एमोडे, सैम ऑल्टमैन और सुंदर पिचाई, वेजिटेरियन हैं. इस दावे के बाद एलन मस्क की प्रतिक्रिया ने बहस को और हवा दे दी. 

मस्क ने सोशल मीडिया पर बतया कि वे अपने ब्रेकफास्ट में स्टेक, अंडे और कॉफी शामिल करते हैं. इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई एलन मस्क की डाइट के बारे में जानना चाहता है. यहां जानते हैं एलन मस्क किस तरह की डाइट लेते हैं और वेज और नॉनवेज में कौन सी डाइट बेहतर है?

किस तरह की डाइट लेते हैं एलन मस्क?

सुबह कॉफी, नाश्ता अक्सर करते हैं स्किप

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, एलन मस्क अपनी डाइट को लेकर काफी अलग रुख रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दिन की शुरुआत एक कप गर्म कॉफी से करते हैं और कई बार ब्रेकफास्ट पूरी तरह स्कीप देते हैं. हालांकि, जब वे ब्रेकफास्ट करते हैं, तो ऑमलेट खाना पसंद करते हैं. मस्क का मानना है कि वह हेल्दी फूड से ज्यादा स्वादिष्ट खाने को प्राथमिकता देते हैं.

बारबेक्यू और हाई-कैलोरी फूड हैं पसंद

लंच और डिनर में एलन मस्क को फ्रेंच फूड और बारबेक्यू जैसे डिशेज काफी पसंद हैं. उन्हें डाइट कोक भी लेते हैं. डिनर की बात करें, तो खाने में वे कई बार हाई-कैलोरी डाइट लेते हैं और मूड के अनुसार वाइन या व्हिस्की का सेवन भी करते हैं. उनकी खानपान की आदतों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मस्क वेज नहीं हैं और उनकी डाइट में नॉन-वेज ऑप्शन मुख्य रूप से रहता है. 

वेज और नॉनवेज में से कौन सी डाइट है बेहतर?

गुरुग्राम स्थिति सीके बिड़ला हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसन एक्सपर्ट डॉ. तुषार तयाल से जानते हैं कि बेहतर हेल्थ, फिटनेट और सफलता के लिए वेज डाइट ज्यादा कारगर है या नॉन-वेज डाइट?

क्या ब्रेन हेल्थ के लिए वेजिटेरियन डाइट है बेहतर?

डॉ. तुषार तयाल का कहना है कि संतुलित और अच्छी तरह प्लान की गई वेजिटेरियन डाइट ब्रेन हेल्थ, कॉग्निटिव फंक्शन और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकती है. नट्स, सीड्स, साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स ऐसे पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो मेटाबॉलिक और न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि वेजिटेरियन लोग ज्यादा बुद्धिमान या अधिक सफल होते हैं. डॉक्टर का कहना है कि किसी भी डाइट की गुणवत्ता उसके नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.

वेजिटेरियन डाइट खाने के क्या फायदे है?

डॉक्टर का कहना है कि वेजिटेरियन डाइट में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी विटामिन्स होते हैं. इसकी वजह से पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में प्रभावी हो सकते हैं. वहीं, ये हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर हो सकते हैं. साबुत अनाज और दालों जैसे खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं, जिससे लंबे समय तक फोकस और एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा फल और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सेल्स को नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं.

नॉनवेज डाइट के क्या हैं फायदे?

दूसरी ओर नॉन-वेज डाइट को हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. चिकन, मछली, अंडे और अन्य नॉनवेज फूड से हमारे शरी को जरूरी अमीनो एसिड आसानी से मिल जाते हैं. इसके साथ ही विटामिन B12, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो सकते हैं. इसी वजह से मसल्स ग्रोथ, रिकवरी और हाई फिजिकल एक्टिविटी वाले लोगों के लिए नॉन-वेज भोजन फायदेमंद माना जाता है.

किस डाइट में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

डॉ. तयाल का कहना है कि वेजिटेरियन लोगों को विशेष रूप से प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन D की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए. वहीं, नॉन-वेज खाने वाले लोगों को भी अपने बैलेंस डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए. नॉनवेज के साथ-साथ अपने डाइट में पर्याप्त रूप से फल, सब्जियां और अनाज को जोड़ें. 

वेज और नॉनवेज कौन है ज्यादा बेहतर?

डॉक्टर कहते हैं कि वेज और नॉनवेज की इस बहस में किसी एक डाइट को बेहतर बनाना सही नहीं है. किसी भी डाइट का बैलेंस होना जरूरी होता है. चाहे आप वेज खाएं या नॉनवेज. संतुलित डाइट ही असली विजेता होता है.

ये भी पढ़ें - वेजिटेरियन खाना AI दिग्गजों को बना रहा कामयाब! दावा देखते ही मस्क ने बताया ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Non Vegetarian Diet, Non Vegetarian Diet Health Benefits, Elon Musk, Elon Musk News, Elon Musk News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com