Nvidia के पूर्व सीईओ जेनसेन हुआंग फिर से कंपनी ज्वाइन कर सकते हैं. फाइनेंशियल टाइम्स ने रविवार को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि जेन्सेन हुआंग, एनवीडिया के सीईओ के रूप में वापसी करने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ इस संभावना पर चर्चा भी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के एक सहयोगी ने बताया कि वे सिलिकॉन वैली के अधिकारियों की एक स्पेशल टीम तैयार कर रहे हैं, जो Nvidia के पूर्व सीईओ की वापसी के लिए पैरवी करेगी. इसके साथ ही, वे व्हाइट हाउस से भी समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे.
यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब हुआंग ने Nvidia के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही, चिप बनाने वाली इस कंपनी में उनके 33 साल के नेतृत्व का दौर खत्म हो गया है. इस बीच, खबर है कि Nvidia बोर्ड उनके संभावित उत्तराधिकारियों की तलाश कर रहा है, जिसमें आर्म होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी रेने हास का नाम भी विचार के लिए सामने आया है.
एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने हुआंग को बहाल करने के लिए एक कथित कदम का समर्थन किया और उनकी वापसी के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की ख्वाहिश जताई है. उन्होंने कहा है कि मैं इस मांग का समर्थन करूंगा. उन्होंने यह भी कहा है कि हुआंग को काम पर रखना उनके लिए 'सम्मान' की बात होगी. कंपनी में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच, उनका यह बयान हुआंग के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है.
@yunta_tsai A petition is underway to reinstate Jensen and I'm signing it too
— Elon Musk (@elonmusk) November 13, 2026
वहीं, टिम स्वीनी ने सीएनएन की एक रिपोर्ट मेंशन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "Save Jensen!"
Save Jensen!
— Tim Sweeney (@TimSweeneyEpic) November 15, 2026
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने अलग से कहा था कि वह हुआंग को वापस लाने की मांग वाली एक याचिका पर हस्ताक्षर करेंगे. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह उसी आंतरिक कर्मचारी पहल की बात कर रहे थे, जिसका जिक्र टेक्नोलॉजी पब्लिकेशन WIRED ने किया था.
Nvidia के एक पुराने इंजीनियर की एक आंतरिक पोस्ट में बोर्ड से कर्मचारियों की भावनाओं पर विचार करने की गुजारिश की गई थी. उस पर 1,600 से ज्यादा कमेंट आए. इनमें से कई कर्मचारियों ने हुआंग की वापसी की मांग की. दुनिया भर में Nvidia के करीब 42 हजार कर्मचारी हैं.
जेनसेन हुआंग ने Nvidia क्यों छोड़ा?
हुआंग ने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह कदम उनके निजी संबंधों से जुड़ी खबरों के बाद उठाया गया, जिनमें एक ऐसी महिला से जुड़े आरोप भी शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का संदेह है. इन घटनाओं के बाद कंपनी में उनके पद को लेकर सवाल उठने लगे.
Nvidia हुआंग को निशाना बनाने की कोशिश करने वाली किसी विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़ी खबरों की जांच कराने का ऐलान कर चुका है. कंपनी ने कहा कि उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि उसके सीक्रेट या नेशनल सिक्योरिटी से कोई समझौता हुआ है.
यह भी पढ़ें | किसी के मरने की दुआ की, तो किसी पर बोतल फेंका... nVIDIA के बॉस जेनसन हुआंग को लेकर अब सामने आ रहे नए-नए किस्से
यह भी पढ़ें | nVIDIA का अगला बॉस क्या भारतीय मूल का होगा? रेस में ये 3 दिग्गज, एक हैं गूगल क्लाउड में CEO, बाकी दो कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं