Hari Elaichi Khane ke Fayde: हरी इलायची जो हर भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल जाती है. ये एक छोटा सा मसाला है जो ना कि सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकती है. अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करते हैं तो इससे होने वाले फायदे आपको हैरान कर देंगे.
खाने के बाद 2 इलायची खाने के फायदे ( Benefits of Eating 2 Green Cardamom after Food)
दही के साथ भूलकर भी ना करें इन 3 चीजों का सेवन, सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
बेहतर डाइजेशन
इलायची में पाए जाने वाले तत्व ऑयल डाइजेशन एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करता है. जो खाने को पचाने में मदद करता है. इसके साथ ही खाने के बाद होने वाली गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसे समस्याओं को दूर करने में भी हरी इलायची का सेवन मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंह की बदबू
कई बार ऐसा होता है कि आपके मुंह से तेज स्मेल आती है. ऐसे में आप हरी इलायची का सेवन माउथ फ्रेशनर को तैर पर भी करते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं. जिससे मुंह से आने वाली बदबू से राहत मिल सकती है.
स्ट्रेस दूर करे
इलायची में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं. यह ब्रेन में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाकर काम करता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं