Food to Avoid Eating With Curd: दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ठीक उसी तरह से दूध से बने दही का सेवन भी सेहत को लाभ पहुंचाता है. गर्मियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में एक्सपर्ट भी आपको अपनी डाइट में दही का सेवन करने की सलाह देते हैं. आप दही को सुबह का नाश्ता हो या फिर दोपहर का लंच और रात का डिनर, दही (Curd) खाई जाती है. इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. दही का सेवन वैसे तो लोग अपनी पसंद के हिसाब से करते हैं. कोई इसे मीठा खाना पसंद करता है तो कोई नमकीन. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. आइए जानते हैं इसका किन चीजों के साथ सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
दही को इन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए ( Do not eat Curd With these Foods)
बिना चश्मे के नहीं दिखता है साफ तो पानी के साथ ये चीज मिलाकर करें ये काम, तेज हो सकती है नजर
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चटपटी चीजों के साथ
स्पाइसी और चटपटी चीजों के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए. इसकी वजह ये है कि चटपटी या मिर्च-मसालेदार वाली चीजें पेट में गर्मी पैदा करती हैं वहीं दही की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में इन दोनों को साथ में खाना पेट का बैलेंस बिगाड़ सकता है. और पाचन तंत्र को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
मछली के साथ
दही को मछली के साथ खाने की मनाही आर्युवेद में भी की गई है. मछली और दही का एक साथ सेवन करने से डाइजेशन इंबैलेंस हो सकता है. इसलिए इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए मछली के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए.
अंडे के साथ
दही और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इसलिए इनका सात में सेवन करने से पाचन में दिक्कत हो सकती है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं