Height And Weight Calculation: क्या आपका वजन आपकी लंबाई के अनुसार सही है? इसका अंदाजा लगाने के लिए हमेशा कैलकुलेटर या चार्ट देखने की जरूरत नहीं है. मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. सरीन ने एनडीटीवी से बातचीत में एक बेहद आसान तरीका बताया. जिससे कोई भी व्यक्ति अपने आइडियल वजन के साथ मोटा या मोटी होने का अनुमान लगा सकता है.
उनका कहना है कि ये एक सरल फॉर्मूला है. जो लोगों को अपने वजन पर नजर रखने के लिए इंस्पायर कर सकता है. हालांकि, किसी भी व्यक्ति का सही और हल्दी वेट उसकी उम्र, शरीर की बनावट और हेल्थ रिलेटेड स्थिति पर भी डिपेंड करता है.
क्या है आसान फॉर्मूला?
डॉ. एस.के. सरीन के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति ने पांचवीं कक्षा तक भी गणित पढ़ी है तो वो इस फॉर्मूले को आसानी से समझ सकता है.
पुरुषों के लिए: लंबाई (सेंटीमीटर में) में से 100 घटा दें. जो संख्या आए, वही आदर्श वजन (किलोग्राम में) माना जा सकता है.
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी पुरुष की लंबाई 160 सेंटीमीटर है, तो उसका आदर्श वजन लगभग 60 किलोग्राम होना चाहिए.
महिलाओं के लिए: लंबाई (सेंटीमीटर में) में से 105 घटा दें.
यदि किसी महिला की लंबाई 160 सेंटीमीटर है, तो उसका आदर्श वजन लगभग 55 किलोग्राम माना जा सकता है.
परिवार में बीमारी का इतिहास हो तो रखें सावधानी
डॉ. सरीन ने कहा कि यदि परिवार में माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी में किसी को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल या कैंसर जैसी बीमारियां रही हैं, तो व्यक्ति को अपने आदर्श वजन से करीब 5 किलोग्राम कम रखने की कोशिश करनी चाहिए. उनका मानना है कि इससे भविष्य में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है.
ये केवल एक सामान्य अनुमान
डॉ. सरीन ने ये भी क्लियर किया कि ये फॉर्मूला केवल एक सामान्य अनुमान देने के लिए है. किसी व्यक्ति का आइडियल वजन उसकी मसल्स, शरीर में फैट की मात्रा, एज और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है. इसलिए यदि वजन को लेकर कोई चिंता हो या पहले से कोई बीमारी हो, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही सही टारगेट तय करना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं