विज्ञापन

गर्मी में डॉगी हो जाता है बीमार? मैं ऐसे रखती हूं अपने पेट को फिट, आप भी अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

Pet Care: मेरे पास एक प्यारा सा डॉगी है, जो मेरे परिवार का ही हिस्सा है. लेकिन गर्मियां शुरू होते ही मेरी टेंशन बढ़ जाती है. पहले मुझे समझ नहीं आता था कि उसे कैसे संभालूं, लेकिन अब कुछ आसान तरीकों से मैं उसे पूरी हेल्दी रखती हूं.

गर्मी में डॉगी हो जाता है बीमार? मैं ऐसे रखती हूं अपने पेट को फिट, आप भी अपनाएं ये 5 ट्रिक्स
गर्मियों में ऐसे रखें अपने पेट का ख्याल, आप भी जान लें ये ट्रिक्स. ( Image Credit-AI)

Pet Care in Summer: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में अपना ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. जितना मुश्किल ये मेरे लिए होता है उतना ही मुश्किल हमारे पालतू कुत्तों के लिए भी. मेरे पास भी एक डॉगी है, गर्मियां शुरू होती है, मैं उसकी देखभाल को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क हो जाती हूं. क्योंकि इस मौसम में वो सबसे ज्यादा बीमार होता है और मेरी थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए सजा बन सकती है. अगर आपके घर में भी पेट टॉग है तो जान लीजिए कि कैसे गर्मियों में उनका ख्याल रखना चाहिए. 

घर पर है पेट डॉग तो ऐसे रखें उसका ख्याल

Latest and Breaking News on NDTV

हाइड्रेटेड रखना

सबसे पहला काम जो मैं अपने पेट डॉग के लिए करती हूं वो उसे हमेशा ठंडा और हाइड्रेटेड रखने का. मैं उसके बाउल को साफ और पूरे दिन पानी से भरा हुआ रखती हूं. उसके पानी को ठंडा रखने के लिए मैं उसमें थोड़ा ठंडा पानी भी मिला देती हूं. गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ी समस्या होती है, इसलिए मैं इस बात का खास ध्यान रखती हूं.

सैर कराना 

इसके साथ ही दूसरी चीज है उसको सैर पर ले जाने की, इसको मैंने अपने रूटीन में शामिल कर लिया है. हर रोज एक फिक्स्ड टाइम पर उसे बाहर घुमाने ले जाना कंपलसरी है. इसके साथ ही ध्यान रखें कि उसको शाम को सूरज ढलने के बाद ही वॉक पर ले जाती हूं. 

लाइट खाना 

इसके साथ ही तीसरी बात जिस पर मैं ध्यान देती हूं वो उसकी डाइट. गर्मियों में उसको हल्का और आसानी से पचने वाला खाना देती हूं. उसको खाने में दही या थोड़ा सा छाछ भी मिला देती हूं, ये चीजें उसके पेट को ठंडा रखने में और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: 45 डिग्री में भी कैसे ठंडे रहते थे पुराने भारतीय घर, AC नहीं, जान लीजिए मिट्टी के घरों का साइंस

साफ-सफाई

इसके साथ ही मैं उसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखती हूं. उसको समय-समय पर नहलाती हूं. इसके साथ ही उसके बालों को समय-समय पर ट्रिम भी करवाती हूं, जिससे उसे कम गर्मी लगती है.

नजर रखना

इसके साथ ही मैं हमेशा उस पर नजर रखती हूं. अगर वो ज्यादा हांफ रहा हो, सुस्त लग रहा हो या खाना-पीना कम कर दे, तो मैं बिना किसी देरी के फौरन डॉक्टर के पास ले जाती हूं.

इन्ही छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने डॉगी का ख्याल रखती हूं. क्योंकि वो मेरे लिए कोई पालतू जानवर नहीं बल्कि मेरी फैमिली का एक हिस्सा है और मेरी जिम्मेदारी भी.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com